हर्षद चोपड़ा ने हिना खान को लेकर ऐसा क्या कहा, एक्ट्रेस बोलीं- एक रियल आदमी ऐसी बात…

MixCollage 05 Mar 2024 01 57 PM 2036 1709627257905 1709627268906


ये रिश्ता कहलाता है शो कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है। इस शो से कई एक्टर्स जुड़े और सबको दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। राजन शाही द्वारा प्रोड्यूस इस शो की शुरुआत साल 2009 से हुई थी जहां सबसे पहले हिना खान और करण मेहरा लीड रोल में थे। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। हर्षद मल्होत्रा भी इस शो का हिस्सा रहे हैं। अब हर्षद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हिना की तारीफ कर रहे हैं और इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें रियल आदमी बताया।

हर्षद ने क्या कहा था

दरअसल, वीडियो में हर्षद अवॉर्ड अवॉर्ड लेते हुए हिना और करण की तारीफ करते हैं कि उनकी वजह से शो चला। वह हिना के लिए भी कहते हैं कि अक्षरा ने 8 साल तक इस शो को प्यार दिया और वह पूछना चाहते हैं कि हिना ने ऐसा क्या जादू किया था कि लोग उन्हें आज तक अक्षरा के रूप से नहीं भूल पाए हैं।

क्या बोलीं हिना

हिना ने इस पर लिखा, ‘आपने कितनी स्वीट बात बोली हर्षद। एक रियल आदमी ही ऐसी बात कर सकता है। हां जब हमने साथ में शुरू किया, हमने एक स्ट्रॉन्ग फाउंडेशन बनाया। मैंने कभी सारा क्रेडिट खुद कभी नहीं लिया।’

शो ने बहुत दिया

हिना ने आगे कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि शो ने हमें इतना कुछ दिया। जानती हूं आपने भी शो को बहुत कुछ दिया। लाइफ ने हमें आगे बढ़ाया। प्रोग्रेस मतलब लाइफ में आगे बढ़ना। प्यार के लिए बहुत शुक्रिया।’



Source link