क्या होते हैं रासायनिक हथियार रूस यूक्रेन युद्ध में क्या होगी उनकी भूमिका


रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में अब रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल (Use of Chemical Weapons) की चिंताएं जताई जाने लगी हैं. इन हथियारों का जिक्र भी शुरू हो चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहले कहा था कि रूस का यह आरोप  कि यूक्रेन के पास जैविक और रासायनिक हथियार हैं यह संकेत देता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) आने वाले समय में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस बयान बाजी से दुनिया में रासायनिक हथियारों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. आखिर रासायनिक हथियारों को लेकर ज्यादा आशंकाएं क्यों हैं. क्या ये भी परमाणु हथियारों की तरह खतरनाक और विनाशकारी हैं. ऐसे कई सवाल पूछे जा रहे हैं.

इस घटना ने बढ़ाई चिंता
चार दिन पहले जब यूक्रेन के समी में सोमिखीमप्रोम रासायनिक संयत्र पर रूस ने बम से हमला किया था, तब उससे अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया था और लोगों को अपने घरों में ही  रहने पर मजबूर होना पड़ा था. विशेषज्ञों का मानना है कि रूसी सेनाएं रासायनिक हथियारों का उपयोग बड़ी रणनीति के रूप में कर सकती है जिन्हें यूक्रेन के अंदर आने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है.

दोनों पक्षों की आशंका
एक तरफ जो बाइडन का कहना है कि रूस यूक्रेन में जैविक और रासायनिक हथियार होने की बात कर रहा है. यह साफ संकेत है कि वह इनका इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है. पुतिन पहले भी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर चुके हैं.  वहीं रूसी रक्षामं त्रालय ने भी यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वह रासायनिक हथियारों से अपने ही लोगों पर हमला करने की योजना बना रहा है जिससे रूस पर इन हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया जा सके.

क्या होते हैं रासायनिक हथियार
वैसे तो सभी हथियारों में रसायन होता है. इसमें बंदूक की गोली में इस्तेमाल किए जाना वाला गन पाउडर भी शामिल है. लेकिन रासायनिक हथियार खास तरह के हथियार होते हैं जिसमें जहरीले गुणों वाली गैस और तरल पदार्थों का मिश्रण होता है. यह इंसानों सहित जानवर और अन्य जीवों के लिए भी जानलेवा हो सकते हैं.

Russia Ukraine War, Chemical Weapon, USA, Russia, Ukraine, Research, Biological Weapon,

रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को शुरू हुए एक महीने का समय हो गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: shutterstock)

डिजाइन और उद्देश्य
रासायनिक हथियारों पर निषेध के लिए संगठन ओपीसीडब्ल्यू के अनुसार लड़ाई के समान, उपकरण और अन्य सामग्री जो विशेष तौर पर जहरीले रसायनों को हथियारबद्ध करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. रासायनिक हथियारों की परिभाषा में आते हैं. सोमिखीमप्रोम से  हुआ अमोनिया का रिसाव रासायनिक हथियारों के जैसा प्रभाव दे रहा था.

यह भी पढ़ें: क्या हैं kamikaze drone, जो रूस यूक्रेन यु्द्ध में हो सकते हैं गेमचेंजर

क्या अमोनिया भी होता है रासायनिक हथियार
सोमिखीमप्रोम संयंत्र में अमोनिया अति संक्षारक होती है. उसके ज्यादा मात्रा में फैलाव से  लोगों को दिखाई देने में समस्या, फेफड़ों को नुकसान और कई बार तो मौत तक होने की संभावना होती है. अमोनिया रासायनिक हथियर तो नहीं है, लेकिन इसका जानबूझ कर संक्रमण या फिर अनियंत्रित फैलाव रासायनिक हथियार का ही प्रभाव दे सकता है.

Russia Ukraine War, Chemical Weapon, USA, Russia, Ukraine, Research, Biological Weapon,

अमेरिका (USA) और नाटो भी रूस पर रासायनिक हमले की तैयारी का आरोप लगा रहे हैं. (तस्वीर: Wikimedia Commons

सबसे पहले कब हुआ था इनका उपयोग
रासायनिक हथियारों का सबसे पहले उपयोग पहले विश्व युद्ध में किया गया था इसमें क्लोरीन, दम घोटने वाली फोसजीन, और त्वचा में जलन पैदा करने वाली मस्टर्ड गैस का उपयोग किया गया था जिसमें दोनों पक्षों को भारी हानि हुई थी. उस समय एक लाख लोग इससे मारे गए थे. शीत युद्ध में ये हथियार और खतरनाक होते गए और अभी तक लाखों  लोग इनसे मारे जा चुके हैं.

रूस को है इनमें महारत
यहां गौर करने वाली बात यह है कि रूस रासयानिक हथियारों का सबसे बड़ा विशेषज्ञ है. इससे पहले भी रूस पर जम कर  रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं. सीरिया युद्ध में भी इनका उपयोग होना बताया जाता रहा है. आरोप है कि रूस कई बार अपने डबल एजेंट को इन्हीं हथियारों से मार चुका है.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका को क्यों दिलाई 9/11 की याद

इसमें कोई संदेह नहीं कि इस युद्ध में रासायनिक हथियारों का उपयोग विनाशकारी सिद्ध होगा. अमेरिका और नाटो रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर लगातार रूस को चेतावनी दे रहे हैं. अभी रूसी फौजें धीरे धीरे कीव की ओर बढ़ रही हैं. ऐसावह कर नहीं पा रही है या उसकी रणनीति है यह स्पष्ट नहीं है. अभी इस युद्ध के खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.

Tags: Russia, Russia ukraine war, USA



Source link