Varun Dhawan और Natasha के घर गूंजेगी किलकारियां, फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज – Varun Dhawan and Natasha are going to become parents Natasha Dalal is pregnant Varun Dhawan will become a father

18 02 2024 natasha dalal pregnant


साल 2024 में सितारे एक तरफ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं कुछ सितारों के घर पर खुशियों की किलकारियां गूंज रही हैं। विक्रांत मैसी को कुछ दिनों पहले ही पापा बनने का सुख मिला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 07:56 PM (IST)

Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 07:56 PM (IST)

वरुण जल्द बनेंगे पिता।

HighLights

  1. वरुण धवन ने जल्द बनेंगे पापा।
  2. नताशा दलाल हैं प्रेग्नेंट।
  3. एक्टर ने सोशल मीडिया शेयर की फोटो।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Natasha Dalal Pregnant: साल 2024 में सितारे एक तरफ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं कुछ सितारों के घर पर खुशियों की किलकारियां गूंज रही हैं। विक्रांत मैसी को कुछ दिनों पहले ही पापा बनने का सुख मिला है। कुछ के घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी को लेकर न्यूज शेयर की थी। अब वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल भी अब जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। जी हां, उन्होंने सोशल मीडिया इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

naidunia_image

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत फोटो को बहुत प्यारे कैप्शन के साथ साझा किया। वह इस फोटो में घुटने पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वाइफ नताशा दलाल के बेबी बंप को किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है। वरुण ने फोटो को शेयर कर लिया है कि हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की हमें जरूरत है।

इन सेलेब्स ने दी बधाई

वरुण के पोस्ट को डालने के बाद ही उन्हें कई सेलेब्स ने बधाई दी। एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा कि डैडी और मम्मी नंबर वन। मलाइका अरोड़ा ने भी बधाई देते हुए लिखा कि आपको बधाई हो। भेड़िया मूवी में वरुण धवन की को-स्टार रहीं कृति सेनन ब्लैक कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। सोनम कपूर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि ओह माई गॉड।

  • ABOUT THE AUTHOR
    defalt imgunnamed

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन



Source link