सोनाली कुलकर्णी के बयान पर उर्फी जावेद का वार, कहा- ‘लड़कियों, डिमांड करने में डरना मत…’


ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाली ने महिलाओं के बढ़ते डिमांडिग नेचर और लड़कों पर बढ़ते प्रेशर पर अपनी बात रखी है। एक ओर जहां इस वीडियो को काफी सपोर्ट मिल रहा है तो दूसरी ओर इंटरनेट पर सोनाली को इसकी वजह से काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इस बीच उर्फी जावेद (Uorfi javed) ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उर्फी जावेद (Urfi Javed)का कहना है कि लड़कियों को हक से डिमांड रखनी चाहिए।

उर्फी का क्या है ट्वीट

उर्फी जावेद ने सोनाली के वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपने जो भी कहा, ये बेहद असंवेदनशील है। आप मॉडर्न महिलाओं को आलसी बता रही हैं, जबकि वो न सिर्फ अपना काम बल्कि घर के काम भी एक साथ संभाल रही हैं। इसमें क्या बुरा है कि अगर कोई लड़की चाहती है कि उसका पति अच्छा कमाता हो। आदमियों ने शताब्दियों तक महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करने की मशीन समझा और हां शादी की सबसे जरूर वजह रही- दहेज। लड़कियों, तुम  मांगने या डिमांड करने में बिलकुल भी डरना मत। हां आप सही हो कि लड़कियों को काम करना चाहिए, लेकिन ये प्रिवलेज सभी को नहीं मिलता है। शायद आप इसे देख नहीं पा रही हो।’

 

भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं….

सोनाली वीडियो में कह रही हैं,’भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं, उनको ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो, जिसके पास घर हो… जिसको अशोरेंस हो कि इंक्रीमेंट मिलेगा। लेकिन उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो कह पाए कि मैं क्या करूंगी जब तुम मुझसे शादी करोगे। मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि अपने घर में ऐसी स्त्रियों का निर्माण कीजिए, जो काबिल हों। जो अपने आप के लिए कमा पाएं…. जो कह पाएं कि हां हमें नया फ्रिज लेना है ना, आधे पैसे तुम दो आधे पैसे मैं दूंगी। मैं झगड़े की बात नहीं कर रही हूं, लेकिन उस में इतनी काबिलियत हो।’

लड़कों पर होता है प्रेशर…

करीब 5 मिनट के वीडियो में सोनाली ने अपनी एक दोस्त का उदाहरण देते हुआ कहा कि उनकी दूर की एक दोस्त हैं.. वो शादी के लिए लड़का ढूंढ रही थी, तो उसने कहा कि उसे ऐसा लड़का चाहिए था जिसकी सैलरी 50 हज़ार से कम ना हो। अच्छा होगा कि वो अलग रहता है, किसको चाहिए सास-ससुर का झंझट। ये बात सुनकर सोनाली ने उससे कहा था कि तुम्हें आदमी चाहिए या मॉल के ऑफर्स। उन्होंने अपनी बात में आगे जोड़ा कि 18 साल की उम्र छूते ही लड़कों पर प्रेशर होता है कि मस्ती खत्म अब कमाना है…. फैमिली को सपोर्ट करना है, उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पति, अपने भाइयों के लिए रोना आता है।

लड़कियों का डिमांडिग नेचर बढ़ रहा है...

सोनाली ने आगे बताया कि कैंपस सिलेक्शन के बाद उनके पति को 20 साल की उम्र में नौकरी करनी पड़ी थी। जबकि लड़कियां 25-27 साल की होने तक भी सोचती रहती हैं कि क्या करना है… वो अपने बॉयफ्रेंड पर प्रेशर बनाती रहती हैं। बातचीत में सोनाली ने शादी, डेस्टिनेशन वेडिंग्स तक का जिक्र किया। सोनाली ने ये भी कहा कि सभी महिलाएं ऐसी नहीं होती है,लेकिन लड़कियों का ये डिमांडिग नेचर काफी बढ़ता जा रहा है। अपनी बात में कहा कि लड़कियों को सिर्फ खाना नहीं बनाना चाहिए… बल्कि उससे आगे की ज़िम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

 



Source link