रोहित की कप्तानी में मुंबई ने किया ये बड़ा कारनामा, आज तक IPL इतिहास में नहीं कर पाई कोई टीम

PTI05 03 2023 000443B


Mumbai Indians Team - India TV Hindi

Image Source : PTI
Mumbai Indians Team

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया। फिर भी मुंबई की टीम ने आसानी से टारगेट को चेस कर लिया। मुंबई के बल्लेबाजों ने मैच में बहुत ही धमाकेदार खेल दिखाया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। 

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास 

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करते ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने आईपीएल में लगातार दो मैचों में 200 से ज्यादा का टारगेट चेस किया है। इससे पहले आईपीएल में कोई भी टीम ये करिश्मा नहीं कर पाई थी। 

IPL के इतिहास में सबसे सफल रन चेस 

224 – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स शारजाह, साल 2020


2190- मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके दिल्ली, साल 2021

215- राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, साल 2008

215- मुंबई इंडियंस बनाम पीबीकेएस मोहाली 2023

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link