“महात्मा गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी”, मनोज सिन्हा के बयान पर भड़के तुषार गांधी


तुषार गांधी और मनोज...- India TV Hindi


तुषार गांधी और मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि महात्मा गांधी के पास लॉ की कोई डिग्री नहीं थी। वह सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा किए हुए थे। उनके पास यूनिवर्सिटी की कोई डिग्री नहीं थी। इस पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनोज सिन्हा जो बयान दे रहे हैं उस पर जरा वह गौर करें और इतिहास को ठीक से समझें। आपको बता दें कि उपराज्यपाल विद्यार्थियों के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे और उन्हें समझाने के लिए उदाहरण दे रहे थे कि सिर्फ डिग्री होना एजुकेशन नहीं होता, एजुकेशन के असली मतलब को समझें। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के पास औपचारिक तौर पर यूनिवर्सिटी की लॉ डिग्री उनके पास नहीं थी लेकिन वो लॉ प्रैक्टिस के लिए क्वालिफाइड थे और कौन कहेगा कि वो शिक्षित नहीं थे?

उप राज्यपाल का बयान

उपराज्यपाल ने अपने बयान में कहा था- गांधी जी ने औपचारिक तौर पर यूनिवर्सिटी से लॉ डिग्री नहीं ली थी। यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन में ऑडिट क्लास किया था गांधी जी ने लेकिन लॉ की डिग्री नहीं ली थी। इनर टेंपल में लॉ की पढ़ाई करके और उसकी परीक्षा उत्तीर्ण करके उन्होंने लॉ प्रैक्टिस की अर्हता हासिल की थी लेकिन वो सर्टिफिकेट था और सर्टिफिकेट एवं यूनिवर्सिटी डिग्री में फर्क होता है। इनर टेंपल लॉ में कोई डिग्री नहीं देता, सर्टिफिकेट देता है। उपराज्यपाल ने पूरे स्पीच में महात्मा गांधी की महानता के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा का असली मकसद समझाने की कोशिश की थी। सिर्फ़ डिग्री हासिल करने के बजाय शिक्षा के असली महत्व को समझाने के लिए गांधी जी सहित कई लोगों के प्रेरक प्रसंग सुनाए।

मनोज सिंन्हा को अपनी समझ बढ़ाने की आवश्यकता है

महात्मा गांधी की किताब उनके प्रपौत्र तुषार गांधी ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजी।

Image Source : TWITTER

महात्मा गांधी की किताब उनके प्रपौत्र तुषार गांधी ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजी।

उपराज्यपाल का यह बयान वायरल हो गया और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने इस पर ट्वीट के जरिए तीखी टिप्पणी की और महात्मा गांधी की पुस्तक मनोज सिन्हा को भेजने को कहा। गांधी जी के प्रपौत्र ने कहा कि महात्मा गांधी के पास लॉ की डिग्री थी, लेकिन इसकी एन्टॉयर लॉ डिग्री जरूर नहीं थी। जैसी मोदी जी के पास पॉलिटिकल साइंस की एन्टॉयर लॉ डिग्री है। उन्होंने कहा कि बापू ने अपनी डिग्री से लेकर अपने जीवन से जुड़ी हर बात अपनी आत्मकथा में लिखी है। इसकी एक प्रति मैं मनोज सिन्हा को भेज दूंगा, ताकि वे अपनी समझ बढ़ा सकें।

तुषार गांधी ने ट्वीट के जरिए मनोज सिन्हा पर निशाना साधा।

Image Source : TWITTER

तुषार गांधी ने ट्वीट के जरिए मनोज सिन्हा पर निशाना साधा।

तुषार गांधी ने ट्वीट के जरिए मनोज सिन्हा पर निशाना साधा।

Image Source : TWEETER

तुषार गांधी ने ट्वीट के जरिए मनोज सिन्हा पर निशाना साधा।

तुषार गांधी का विवादों से नाता बहुत पुराना 

तुषार गांधी वैसे भी अपने बयानों के लिए चर्चित रहते हैं और विवादों से पुराना नाता रहा है। विदेशी क्रेडिट कार्ड कंपनी द्वारा गांधी की छवि इस्तेमाल करने की अनुमति का मामला हो या एक पुस्तक में गांधी को मारने के संदर्भ में जाति विशेष को टारगेट करने का आरोप हो,तुषार चर्चित रहे हैं। कभी समाजवादी पार्टी का झंडा उठा चुके तुषार 2024 में किसी हाल में पीएम मोदी को हटाने का हुंकार भी भर चुके हैं। ताजातरीन विवाद है जब उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को उनके बयानों के लिए आड़े हाथों लिया है।

Latest India News





Source link