तस्वीर में नजर आने वाली ये बच्चियां है सगी बहनें, बड़ी है टॉप एक्ट्रेस, तो इनकी मां थीं बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार

Janhvi Kapoor 1709719601443 1709719611172


फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स की अक्सर बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों में स्टार्स को पहचान पाना फैंस के लिए एक बड़ा चैलेंज होता है। इसके बाद भी फैंस अपने पसंदीदा स्टार की अनसीन तस्वीरों और वीडियो को देखना पसंद करते हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड की दो सगी बहनों की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में नजर आने वाली ये बच्चियों इंडस्ट्री के टॉप फिल्मी परिवार से संबंध रखने के साथ ही खुद भी फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। क्या आपने इन्हें पहचाना?

कौन हैं तस्वीर में नजर आने वाली ये बच्चियां?

तस्वीर में नजर आने वाली ये क्यूट सी बच्चियों सगी बहने हैं और आज काफी बड़ी हो चुकी हैं। तस्वीर में नजर आने वाली ये बच्चियां कोई और नहीं बल्कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। जाह्नवी आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। आज यानी 6 मार्च को जाह्नवी अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। खुशी ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया है।

मां थीं बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार

बता दें कि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की मां श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार थी। अपने करियर में श्रीदेवी ने कई हिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी का सपना था कि उनकी दोनों बेटियां इंडस्ट्री पर राज करें। जाह्नवी की डेब्यू फिल्म देखने से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था।


Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस वक्त कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। जाह्नवी जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, जाह्नवी देशभक्ति थ्रिलर ‘उलझ’ में काम करती दिखेंगी। जाह्नवी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगीं। इस फिल्म से वे तेलुगु में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।



Source link