Redmi Book Pro 14/16 2024 नोटबुक होगा 22 फरवरी को लॉन्च, जानें सबकुछ

sa1g0r2g mi notebook


Xiaomi 22 फरवरी को Redmi Book Pro 14/16 2024 नोटबुक पेश करने वाला है। नया नोटबुक Xiaomi 14 Ultra कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होने वाला है। Redmi Book Pro 14/16 2024 नोटबुक Xiaomi हाइपरओएस कनेक्ट जैसे कई प्रभावशाली फीचर्स का सपोर्ट करेंगे जो मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य Xiaomi डिवाइसेज के साथ आसान इंटीग्रेटेड के जरिए यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं। यहां हम आपको Redmi Book Pro 2024 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Book Pro 2024 के स्पेसिफिकेशंस

Redmi Book Pro 2024 में एक 3.1K फ्लैगशिप LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 165Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। यह स्मूथ विजुअल और ज्यादा क्लियरिटी प्रदान करती है, जिससे छोटे साइज का टेक्स्ट आदि आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि नोटबुक Intel Core Ultra 5/7 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा जो कि परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में ग्रोथ प्रदान करता है।

Redmi Book Pro 2024 की खासियत इसका परफॉर्मेंस है जो कि 70W तक बढ़ोतरी कर सकता है। यह “AI डायनेमिक परफॉर्मेंस शेड्यूलिंग टेक्नोलॉजी” की शुरूआत के साथ मिलकर प्रोडक्टिविटी से लेकर मल्टीमीडिया आदि में बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसके अलावा बैटरी लाइफ में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिसमें लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकता है।

Redmi Book Pro 2024 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Xiaomi हाइपरओएस पर काम करेगा। नोटबुक बिजनेस को मोबाइल फोन डिपार्टमेंट में साथ मिलकर और “मोबाइल डिवाइसेज की इंडस्ट्रियल कैपेसिटी” का लाभ उठाकर Xiaomi का टारगेट यूजर को एक बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link