![Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: गोवा में रकुल-जैकी ने लिए सात फेरे, तस्वीरों में दोनों दिखे बेहद खूबसूरत - Rakul preet singh jacky bhagnani are now married rakul jacky first wedding pics 1 21 02 2024 farmers march to delhi (1) 2024221 205519](https://img.naidunia.com/naidunia/ndnimg/21022024/21_02_2024-farmers_march_to_delhi_(1)_2024221_205519.jpg)
फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह व निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी की शादी हो गई है। बॉलीवुड के इन दोनों सितारों ने 21 फरवरी 2024 (आज) को गोवा में शादी की है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM (IST)
Updated Date: Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह व निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी की शादी हो गई है। बॉलीवुड के इन दोनों सितारों ने 21 फरवरी 2024 (आज) को गोवा में शादी की है। रकुल प्रीत सिंह व जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वारें शेयर कर फैंस खुशखबरी दी। दोनों ही इन तस्वीरों में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर फैंस व बॉलीवुड सितारों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं।
शादी की तस्वीरें रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा कि अभी और हमेशा के लिए हुआ मेरा। अब दोनों ही भगनानी हुए। जैकी भगनानी तस्वीर में काला चश्मा लगाए हुए दिखे। वह एक-दूसरे को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में वह एक-दूसरे का हाथ थामें काफी जश्न मनाते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रकुल के हाथ में सिंदूर है। वह रकुल प्रीत सिंह की मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह एक-दूसरे को देखकर मुस्करा रहे हैं।