Anant-Radhika के प्री-वेडिंग से Raha Kapoor ने खूब बटोरी सुर्खियां, सोशल मीडिया पर छाई रणबीर-आलिया की लाड़ली – From Anant Radhika pre wedding functions Ranbir kapoor Alia bhatt daughter new look viral see the video

04 03 2024 raha look from pre wedding


बता दें कि अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक चले थे। वहीं, अब सेलेब्स जामनगर से अपने-अपने घर रवाना हो चुके हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 04 Mar 2024 11:21 AM (IST)

Updated Date: Mon, 04 Mar 2024 11:31 AM (IST)

Raha Kapoor and Anant Ambani

HighLights

  1. अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक चले थे।
  2. राहा अपनी मां आलिया की गोद में बैठकर घूमते हुए नजर आईं।
  3. हर बार की तरह राहा ने कैमरे के सामने अपनी क्यूटनेस दिखाई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant Ambani-Radhika Merchant Functions: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में जामनगर में कपल के लिए तीन दिन के प्री वेडिंग फंक्शन्स आयोजित किए गए थे। इन फंक्शन्स में दुनियाभर की हस्तियां शामिल हुईं। अंबानी परिवार के फंक्शन्स में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगाए। सितारों के इस दौरान के एक से बढ़कर एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा किसी ने सुर्खियां बटोरी है, तो वो है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर।

जामनगर से मुंबई रवाना हुए आलिया-रणबीर

जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाड़ली राहा कपूर का फेस रिवील किया है, तब से ही राहा का कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन से हाल ही में राहा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें राहा की क्यूटनेस देख हर कोई खूब तारीफ कर रहा है। इससे पहले भी एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें राहा के लुक को देख यूजर्स ने उन पर खूब प्यार लुटाया था। प्री वेडिंग फंक्शन्स से राहा के अलग-अलग लुक बेहद ही क्यूट लगे हैं। राहा बॉलीवुड की एक ऐसी स्टारकिड बन गई हैं, जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

राहा की क्यूटनेस पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

बता दें कि अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक चले थे। वहीं, अब सेलेब्स जामनगर से अपने-अपने घर रवाना हो चुके हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी सोमवार को जामनगर से मुंबई के लिए जाते हुए स्पाॅट हुए हैं। एक वीडियो में राहा अपनी मां आलिया की गोद में बैठकर घूमते हुए नजर आईं। वहीं, एक और वीडियो में राहा पापा रणबीर कपूर की गोद में बैठे मुंबई जाते हुए स्पाॅट हुईं। हर बार की तरह राहा ने कैमरे के सामने अपनी क्यूटनेस दिखाई। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni





Source link