PHOTOS: अपनी ही दो ‘सेनाओं’ के बीच युद्ध में जल रहा सूडान, 400 से अधिक मौतें…3500 हुए घायल

mrge 04 22 01


Collage Maker 22 Apr 2023 10 53 AM 3737

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को बताया कि सूडानी सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच हिंसक गृहयुद्ध में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 3,500 घायल हुए हैं. यूनिसेफ ने कहा कि मृतकों में कम से कम नौ बच्चे शामिल हैं और 50 से अधिक घायल हुए हैं.  (Photo: AP/Marwan Ali)
Collage Maker 22 Apr 2023 10 54 AM 3144

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने कहा कि हिंसा बढ़ने के कारण 10,000 से 20,000 के लोग पड़ोसी देश चाड में शरण लेने के लिए भाग गए थे.  (Photo: AP/Marwan Ali)
Collage Maker 22 Apr 2023 10 54 AM 4085

मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा प्रदान की गई यह उपग्रह छवि सूडान के खार्तूम में सूडानी सशस्त्र बलों के मुख्यालय भवन के जले हुए और भारी क्षतिग्रस्त को दिखाती है. (Photo: Satellite image Maxar Technologies via AP)
Collage Maker 22 Apr 2023 10 54 AM 8866

यह लड़ाई पिछले हफ्ते शनिवार को शुरू हुई थी और तब से यह और बढ़ती ही गई है. 2021 में एक साथ सत्ता हथियाने के बाद अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स और सूडानी सेना के बीच तनाव बढ़ने लगा था. (Photo: Satellite image Maxar Technologies via AP)
Collage Maker 22 Apr 2023 10 55 AM 8918

यह तस्वीर सूडान के खार्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है. फ्लाइट पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं. सैन्य मुख्यालय के पास लगातार गोलाबारी होने की आवाज सुनाई दे रही. हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ रहा है. (Photo: Satellite image Maxar Technologies via AP)

Tags: Africa, Violence, WHO, World news



Source link