Tata Sumo की वापसी से लोगों में खुशी, G Wagon वाली डिजाइन और नए फीचर्स के साथ बनेगी बेस्ट एसयूवी – Times Bull

WhatsApp Image 2023 02 10 at 9.41.10 AM


Tata Sumo: टाटा सुमो को हम सभी जानते होंगे। वहीं कुछ लोग इसे भूल ही गए होंगे। लेकिन यह कंपनी की बेहतरीन ऑफ लोडर एसयूवी थी। महिंद्रा बोलेरो के साथ इसे भी लोग काफी पसंद करते थे। इसे साल 1994 से लेकर 2019 तक बेचा गया है। यह एकमात्र एसयूवी थी जिसके 10 सीटर वैरीअंट को मिलिट्री और ऑफरोडिंग पर्पस के लिए लांच किया गया था।

हालांकि बाद में इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए हम लोगों के लिए भी से लॉन्च किया गया। लेकिन समय के साथ ना चलने के कारण इसे बंद करना पड़ा। आज भी कुछ लोगों के पास यह देखने को मिल जाती है। अब इसकी एक रेंडर इमेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि टाटा को इस एसयूवी को जल्द ही लांच करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-Toyota Innova का कटेगा पत्ता, जल्द ही सस्ती कीमत पर लॉन्च होगी ये 4 सस्ती 7 सीटर कारें

वायरल हो रही इमेज में सुमो का डिजाइन मर्सिडीज जी वैगन जैसा लग रहा है। इसके बॉक्सी हैडलाइट्स को स्टॉप जैसा रखा गया है। लेकिन इसके फ्रंट ग्रील को साटन ब्लैक कर दिया गया है। इसके विल्स को अपडेट कर लो प्रोफाइल टायर्स को लगाया गया है। कार के हुड पर ब्लिंकर्स भी लगे हुए हैं। रूफ पर लाइट्स के साथ फेंडर्स वेंट दिए गए हैं। इसके एग्जॉस्ट को साइड से निकालकर एक बड़ा सा स्पॉयलर फिट किया गया है।

यह भी पढ़ें:-पेश हुई नई Citreon eC3 इलेक्ट्रिक कार, Nexon EV का बेहतर विकल्प, देगी 320 Km की रेंज

इस एसयूवी के पीछे वर्टिकल टेल लाइट्स लगाए गए हैं जो एक समय टाटा सूमो की पहचान हुआ करती थी। यह सभी एलिमेंट्स को मिला कर टाटा सूमो को मस्कुलर और एग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। रोड पर जब आप ऐसी ऐसी पिक लेकर निकलेंगे तो सभी एक टक आपको ही देखते रहेंगे। इसे बिंबल डिजाइन नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है।

हालांकि यह एक कांसेप्ट डिजाइन है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी जल्दी नई टाटा सुमो पर लॉन्च करेगी। फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है। अगर सब कुछ सही रहा तो इलेक्ट्रिक अवतार में हमें नई टाटा सुमो 2026 तक देखने को मिल सकती है।



Source link