Most Ducks in IPL: आईपीएल में इस शर्मनाक रिकॉर्ड को आगे बढ़ा रहे ये बल्लेबाज, लिस्ट में पूर्व कप्तान भी

19 04 2024 glennipl


ऐसा ही एक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का है। IPL में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 03:35:59 PM (IST)

Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 03:35:59 PM (IST)

ग्लेन मैक्सवेल (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 News: आईपीएल में कई रिकॉर्ड हैं। जिन्हें तोड़ने के लिए खिलाड़ी पूरी ताकत लगा देते हैं। लेकिन इनके बीच कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड हैं। जिन्हें कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का है। IPL में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं। यह खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनसे गेंदबाज खौफ खाते हैं।

17 बार डक पर आउट हुए स्टार खिलाड़ी

यह तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक हैं। यह तीनों सबसे ज्यादा 17 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। अगर इनमें से कोई भी बल्लेबाज इस आईपीएल में डक पर आउट होता है, तो वो बाकी को पीछे छोड़ इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। इनमें रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक तो धमाल मचा रहे हैं।

आईपीएल में डक पर सबसे ज्यादा आउट होने वाले खिलाड़ी

17 बार- रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल

15 बार- राशिद खान, पीयूष चावला, मनदीप सिंह, सुनील नरेन

14 बार- मनीष पांडे, अंबति रायडू

13 बार- पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, अंजिक्य रहाणे।

शानदार फॉर्म में रोहित-कार्तिक

इस आईपीएल रोहित शर्मा एक शतक जड़ चुके हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। रोहित ने 7 मैचों में 297 रन बनाए हैं। जबकि कार्तिक ने 7 मुकाबलों में 226 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं। मैक्सवेल के लिए यह आईपीएल अब तक काफी बेकार गया है। उन्होंने छह मैचों में 32 रन बनाए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    12 03 2024 164859873 WhatsApp Image 2024 03 12 at 4.48.46 PM

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह



Source link