जानें इन 9 बॉलीवुड कपल्स के बीच का एज गैप, सैफ-करीना से ज्यादा है शाहिद-मीरा की उम्र में अंतर

bollywood couples age gap sid kiara riteish genelia katrina vicky shahid mira abhishek aishwarya ran 1683097764


बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी प्रोफेशनली लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फैन्स अपने पसंदीदा सेलेब और कपल्स के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। बॉलीवुड कपल्स भी फैन्स को खूब पसंद आते हैं और आज इस रिपोर्ट में हम आपको कपल्स का एज गैप बताते हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी से शाहरुख खान- गौरी तक शुमार हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra & Kiara Advani): सिड और कियारा की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। 7 फरवरी को सिद्धार्थ-कियारा, शादी के बंधन में बंधे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच में  7 साल का एज गैप है।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा (Riteish Deshmukh & Genelia D’souza): रितेश- जेनेलिया पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने फोटोज- वीडियोज से प्यार लुटाते रहते हैं। जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख से 9 साल छोटी हैं।

कटरीना कैफ और विकी कौशल (Katrina Kaif & Vicky Kaushal): विकी कौशल और कटरीना कैफ अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। फैन्स को इनकी जोड़ी काफी पसंद है और साथ में दोनों को फिल्म में देखना चाह रहे हैं। कटरीना कैफ और विकी कौशल के बीच में 5 साल का अंतर है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर (Shahid Kapoor & Mira Rajput kapoor): शाहिद कपूर और मीरा सिनेमा के सबसे क्यूट कपल्स में शुमार हैं। शाहिद- मीरा के दो बच्चे हैं और ये दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें-वीडियोज शेयर करते हैं। मीरा कपूर, शाहिद कपूर से 14 साल छोटी हैं।

अभिषेक बच्चन  और ऐश्वर्या राय (Abhishek Bachchan & Aishwarya Rai): अभिषेक- ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन ये दोनों दिल जीत लेते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की एज में 2 साल का अंतर है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh & Deepika Padukone): रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण में सिर्फ एक साल की उम्र का फर्क है।रणवीर सिंह और दीपिकी पादुकोण की लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों की गिनती बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में होती है। 

सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Saif Ali Khan & Kareena Kapoor Khan): सैफ अली खान से करीना कपूर खान, 13 साल छोटी हैं। सैफ और करीना को फैन्स सैफीना कहते हैं और दोनों की शादी के वक्त काफी बवाल देखने को मिला था। सोशल मीडिया यूजर्स को काफी ट्रोल किया जाता है। 

शाहरुख खान और गौरी खान (Shah Rukh Khan & Gauri Khan): शाहरुख-गौरी के बीच में 5 साल का अंतर है। शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। शाहरुख-गौरी की जोड़ी फैन्स के साथ ही साथ कई सेलेब्स को भी पसंद है। शाहरुख-गौरी के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना खान, जल्दी ही सिनेमाई दुनिया में धमाका करने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra & Nick Jonas): प्रियंका और निक को शुरुआत में काफी ट्रोल किया गया, जिसकी वजह है निक का प्रियंका से उम्र में छोटा होना।  प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस, 10 साल छोटे हैं। लेकिन आज प्रियंका-निक की जोड़ी आज ग्लोबली पसंद की जाती है और फैन्स इन पर खूब प्यार लुटाते हैं।



Source link