सामने आया फिल्म ‘गॉडफादर’ से खेसारी लाल का नया लुक, फैंस बोले- आग लगा दो बॉस

1676047931


ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘गॉडफादर’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म की पहली झलक ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों के होश उड़ा दिए हैं। सामने आए पोस्टर में खेसारी लाल यादव सफेद दाढ़ी और सफेद बाल में दिखाई दे रहे हैं। बता दें, लोगों को खेसारी का यह नया अंदाज पसंद आ रहा है। कुछ लोग तो ‘गॉडफादर’ के पोस्टर को देखने के बाद इस फिल्म की तुलना साउथ की फिल्मों से कर रहे हैं।

एक झलक सभे कायल बा – यामिनी

पराग पाटिल और यामिनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की पहली झलक साझा की है। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘गॉडफादर की एक झलक सभे कायल बा, काहे कि ई हमार भोजपुरिया स्टाइल बा। जय भोजपुरी’। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन रत्नाकर कुमार और पराग पाटिल द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म की कहानी प्राण ने लिखी है।

फैंस को पसंद आया खेसारी का नया लुक

क्रिटिक्स के साथ-साथ खेसारी लाल यादव के फैंस को भी उनका यह अलग लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर, आपसे एक गुजारिश है। आप भोजपुरी में इसी तरह अच्छी-अच्छी फिल्में बनाइए ताकि लोग कहें हमारी भोजपुरी सबसे बेस्ट। चलिए, हम सब मिलकर भोजपुरी को आगे बढ़ाते हैं।’ वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुपर लुक भैया जय हो भोजपुरिया शेर’। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्म बनने जा रही है।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘आग लगा दो बॉस’।

यहां देखिए इंस्टा पोस्ट



Source link