Kavita Chaudhary Died: 'उड़ान' फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी की हार्ट अटैक से मौत, भाई ने दी मुखाग्नि – Kavita Chaudhary Died Udaan fame actress Kavita Choudhary dies of heart attack brother cremates her

16 02 2024 udaan fame kavita chaudhary


Kavita Chaudhary Died: उड़ान फेम कविता चौधरी की 67 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शो दूरदर्शन पर बहुत ही लोकप्रिय था। उन्होंने आईपीएस अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM (IST)

Updated Date: Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM (IST)

कविता चौधरी की मौत।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। उड़ान फेम कविता चौधरी की 67 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शो दूरदर्शन पर बहुत ही लोकप्रिय था। उन्होंने आईपीएस अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनको श्रद्धांजली दे रहे हैं।

गुरुवार को पार्वती देवी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके भाई ने उनको मुखाग्नि दी है। कविता के भतीजे अजय सलाय ने बताया कि उनको कार्डियक अरेस्ट आया था। उसके बाद रात 8.30 बजे उनकी मौत हो गई। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बहन से प्रेरित था किरदार

कविता चौधरी का ‘उड़ान’ में किरदार आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह का था। यह उस समय महिला सशक्तिकरण की मिसाल था। इस किरदान की वजह से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गईं थीं। 1989 से 1991 तक यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। इस धारावाहिक की कहानी भी उन्होंने लिखी थी। इस शो की निर्देशक भी वहीं थीं। इस शो की कहानी उनकी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के ऊपर थी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    defalt imgunnamed

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन



Source link