Kalki 2898 AD: दमदार है प्रभास के किरदार का नाम, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया खुलासा

Kalki 2898 AD 1709908164779 1709908165064


‘सालार’ के बाद प्रभास अपनी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से धमाका करने के लिए तैयार हैं। बड़े बजट की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रभास के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण हैं। शुक्रवार को फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर एक्टर के किरदार के नाम का खुलासा किया गया है।

क्या होगा प्रभास का नाम?

पोस्टर में प्रभास का साइड पोज है। उनका पहनावा भूरे रंग का है और बालों का बन बनाया है। एक फैक्ट्री जैसे सेट में वह बैठे हुए हैं। कल्कि के सोशल मीडिया पेज से घोषणा करते हुए बताया गया कि फिल्म में प्रभास का नाम भैरव है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘कासी की भविष्य की गलियों से, कल्कि 2898 एडी से भैरव।’

यूजर्स का रिएक्शन

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा का गेम चेंजर।’ एक यूजर ने कहा, ‘1000 करोड़ का रास्ता।’ एक अन्य ने लिखा, ‘हिट कन्फर्म है।’ एक ने कहा, ‘हाल के समय में प्रभास का बेस्ट लुक।’

फिल्म की क्या है कहानी

‘कल्कि 2898 एडी’ के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। माइथोलॉजी प्रेरित साइंस-फिक्शन फिल्म भविष्य की कहानी पर आधारित है। फिल्म 9 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में प्रभास और दिशा पाटनी एक गाने की शूटिंग के लिए इटली गए थे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए नाग अश्विन ने कहा था, ‘फिल्म महाभारत से शुरू होती है और 2898 ईस्वी में खत्म होती है। हमने इसे भारतीय बनाए रखते हुए काल्पनिक दुनिया बनाने की कोशिश की।’



Source link