Google ने भारत के ये 10 ऐप्स प्ले स्टोर से हटाए! जानें वजह

google logo reuters 1677241771386


Google ने कई डेटिंग ऐप्स समेत भारत की 10 कंपनियों के ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया। पॉपुलर ऐप्स जैसे Bharat Matrimony भी इसमें शामिल है। इन ऐप्स को प्ले स्टोर की सर्विस फीस पेमेंट्स पर चल रहे विवाद के कारण हटाया गया है। गूगल का कहना है कि ऐप्स बिलिंग पॉलिसी फॉलो नहीं कर रहे हैं। उदाहरण देते हुए कंपनी ने कहा कि 2 लाख से ज्यादा भारतीय ऐप्स बिलिंग पॉलिसी को फॉलो करते हैं लेकिन ये 10 ऐप्स नहीं कर रहे हैं। 

Google ने Google Play Store से इन ऐप्स को हटाने के संबंध में एक ब्लॉग पोस्ट भी किया है। जिसमें लिखा है कि ऐप्स को बिलिंग पॉलिसी संबंधित तैयारी के लिए 3 साल से ज्यादा समय भी दिया गया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ऐप्स पॉलिसी फॉलो नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद तीन हफ्ते का समय बीत चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने से पहले यह ब्लॉग पोस्ट जारी किया था। 

गूगल प्ले स्टोर से कई नामी ऐप्स को कंपनी ने हटा दिया है। इन ऐप्स में Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALT (Alt Balaji) भी शामिल है। इस एक्शन के बाद ऐप मालिकों का रिएक्शन भी आया है। कूकु एफएम CEO चंद बिसु ने गूगल को बुरी कंपनी बताया है। बिसु ने कहा कि गूगल बिजनेस के लिहाज से बहुत ही बुरी कंपनी है। यह भारत के पूरे स्टार्टअप सिस्टम को कंट्रोल करती है। 2019 में कंपनी ने बिना नोटिस के ऐप को प्ले स्टोर से 25 दिनों के लिए हटा दिया था। 

Shaadi.com फाउंडर अनुपम मित्तल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि यह भारतीय इंटरनेट के लिए काला दिन है। गूगल ने प्ले स्टोर के कई बड़े ऐप्स को हटा दिया है, जबकि अभी भी इस मामले में कानूनी सुनवाई चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोर्ट की ओर से भी गूगल के पक्ष में फैसला आया था। ऐप मालिकों की ओर से कोर्ट में बिलिंग पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसके बाद ऐप्स की याचिका सुप्रीम कोर्ट पहुंची। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया और सुनवाई को 9 मार्च के लिए बढ़ा दिया। 

Google दरअसल इंडियन स्टार्टअप्स पर इन-ऐप पेमेंट्स के लिए 11% से 26% फीस लगा रहा है। डेटिंग ऐप्स जैसे Bharat Matrimony, Christian Matrimony, Muslim Matrimony और Jodii को गूगल ने शुक्रवार को डिलीट कर दिया। जिसके बाद Matrimony.com के शेयर 2.7 प्रतिशत गिर गए। वहीं Info Edge के शेयर 1.5% गिर गए। कंपनी भारतीय मार्केट पर राज कर रही है क्योंकि इसके एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर भारतीय मार्केट के 94 प्रतिशत फोन निर्भर करते हैं। 





Source link