कर्मचारियों और पेंशनधारकों को खास तोहफा, होली से पहले मिलेगा 5 फीसदी DA का लाभ, पढ़ें डिटेल – Times Bull

7th Pay Commission 17 jpg


नई दिल्ली 7th Pay Commission: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। सभी कर्मचारी साल की पहली छमाही के डीए का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों ने अपने सभी सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा शुरु कर दिया है। इसमें त्रिपुरा की बीजेपी सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को खास तोहफा दे दिया है।

जानें कितना हुआ इजाफा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 1 जनवरी 2024 से 5 फीसदी एक्स्ट्रा डीए देने का ऐलान किया है। इस इजाफे से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 25 फीसदी डीए प्राप्त होगा।

साहा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सालाना 5 फीसदी डीए जारी करने के लिए एक्स्ट्रा खर्च देने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। साहा ने इस फैसले से राज्य के 1,06,932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

सीएम ने क्या कहा

सीएम ने कहा कि काफी सारे राज्यों ने कोरोना के समय सैलरी को रोक दिया था। लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया। हमारे द्वारा बिना किसी अंदोलन या फिर मांग के डीए का ऐलान किया गया है।

हम एक या फिर दो फीसदी डीए दे सकते थे। लेकिन हमारे द्वारा एक बार में 5 फीसदी डीए दिया गया है। ये सरकार के सही इरादों को दर्शाता है। सीएम ने कहा कि फाइनेंशियल भार होने के बावजूद इस फैसले को लिया गया है। इसलिए इसकी तारीफ होनी चाहिए।

केंद्रीय कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी

जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में इजाफे का इंतजार है। केंद्र की सरकार होली के आसपास डीए में इजाफे का ऐलान कर सकती है। ये इजाफा 4 फीसदी का हो सकता है। यदि ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ में कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस भी बढ़ेगा।



Source link