Eid 2023: सलमान-शाहरुख ने फैंस को खास अंदाज में दी ईद की बधाई घर के बाहर जुटे थे हजारों प्रशंसक

22 04 2023 salman shahrukh eid wish og


Eid 2023: आज देश भर में बड़े हर्षोल्लास से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बाॅलीवुड और टेलीविजन के सितारे अपने-अपने अंदाज में फैंस को बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड के खान सलमान और शाहरुख ने भी फैंस को अपने स्टाइल में विश किया है। बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। उन्होंने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर फैंस का अभिनंदन किया। सलमान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि सलमान अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को ईद की बधाई दे रहे हैं।

सलमान ने बालकनी में आकर फैंस को दी बधाई

इस दौरान सलमान खान ब्लू कलर के पठानी सूट में नजर आए। सलमान इस लुक में काफी शानदार लग रहे थे। सलमान के साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड भी खड़े नजर आ रहे हैं। इससेअंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान की सुरक्षा कितनी कड़ी है। हर बार की तरह सलमान और शाहरुख ने ईद के खास मौके पर अपने-अपने घर से बाहर आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई। वहीं शाहरुख खान ने भी अपने घर मन्नत के बाहर आकर हजारों फैंस को अपने दीदार से ईदी दी है। शाहरुख का इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सिग्नेचर लुक में शाहरुख ने किया विश

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख ईद के मौके पर अपने घर मन्नत के बाहर आते हैं, और वहां मौजूद हजारों फैंस को ईद की बधाई देते हैं। ईद पर अपने पसंदीदा स्टार की झलक पाने के लिए चिलमिलाती धूप में भी शाहरुख के फैंस का मन्नत के बाहर जमावड़ा लगा हुआ था। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। शाहरुख के साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए और फैंस को ईद विश किया। इस दौरान शाहरु कैजुअल लुक में नजर आए, उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है। साथ ही सनग्लासेस भी लगाए हैं। वहीं अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना है। इस मौके पर शाहरुख ने अपने दोनों हाथ फैलाकर अपना सिग्नेचर लुक भी दिखाया।

Posted By: Ekta Sharma

मनोरंजन
मनोरंजन





Source link