Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल के वेडिंग फंक्शन शुरू, कॉकटेल नाइट से सामने आया वीडियो – Divya Agarwal Wedding Divya Agarwals wedding function started see the video from cocktail night

19 02 2024 divya apurva wedding


दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर ने अपने संगीत फंक्शन को खूब एंजाॅय किया। केक काटने के बाद दोनों ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 12:12 PM (IST)

Updated Date: Mon, 19 Feb 2024 12:12 PM (IST)

Divya Agarwal Wedding

HighLights

  1. 18 फरवरी को संगीत सेरेमनी रखी गई थी, जो एक क्लब में होस्ट की गई थी।
  2. कॉकटेल फंक्शन को कपल ने ट्रेडिशनल टच के साथ मॉर्डन लुक दिया।
  3. इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की फ्रिल साड़ी पहनी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Divya Agarwal Wedding: बिग बाॅस ओटीटी सीजन 1 की विजेता रहीं दिव्या अग्रवाल अक्सर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस शादी करने जा रहे हैं। वे अपने ब्वाॅयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। कपल की शादी के फंक्शन कॉकटेल नाइट से शुरू हुए हैं। 18 फरवरी को संगीत सेरेमनी रखी गई थी, जो एक क्लब में होस्ट की गई थी। इस फंक्शन में नायरा बनर्जी, निक्की तंबोली, अमृता राव, अनमोल और सुयश राय समेत कई सितारे शामिल हुए।

naidunia_image

काॅकटेल नाइट से वेडिंग फंक्शन की शुरुआत

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर ने अपने संगीत फंक्शन को खूब एंजाॅय किया। केक काटने के बाद दोनों ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। शादी से पहले की शाम को कपल काफी खूबसूरत बनाना चाहते थे।

naidunia_image

उन्होंने एनिमल के पॉपुलर सॉन्ग जमाल कुडू और ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग केसरिया जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी। कॉकटेल फंक्शन को कपल ने ट्रेडिशनल टच के साथ मॉर्डन लुक दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की फ्रिल साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज स्टाइल की।

naidunia_image

शामिल हुए कई सेलेब्स

वेवी हेयर स्टाइल, हाथों में वाॅच, गले में डायमंड नेकलेस और मिनिमल मेकअप के साथ दिव्या काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अपूर्व भी सूट-बूट में हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि दिव्या और अपूर्व अपने-अपने ब्रेकअप के बाद मिले थे।

naidunia_image

दिव्या ने प्रियांक शर्मा और वरुण सूद से पहले अपूर्व को साल 2015 में डेट किया था। प्रियांक से ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस ने वरुण सूद को डेट किया था। साल 2022 में दिव्या और वरुण भी अलग हो गए और फिर एक्ट्रेस ने अपने एक्स ब्वाॅयफ्रेंड अपूर्व का हाथ थामा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni





Source link