Cirkus Trailer Release: रणवीर सिंह करेंगे ‘डबल’ एंटरटेनमेंट, दीपिका पादुकोण की सरप्राइज एंट्री


ऐप पर पढ़ें

Cirkus Trailer Release: रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सर्कस‘ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दर्शकों को हंसाते दिखेंगे। रणवीर के अलावा ‘फुकरे‘ फेम वरुण शर्मा भी डबल रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी 1960 के दशक के इर्द गिर्द बुनी गई है। ‘सर्कस‘ इस साल के क्रिसमस पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी की पिछली बार ‘सूर्यवंशी‘ थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। देखना होगा कि रोहित अपनी इस कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसा पाते हैं या नहीं।

‘इलेक्ट्रिक मैन‘ बने रणवीर

ट्रेलर की शुरुआत सर्कस के सेट से होती है। रणवीर सिंह ‘इलेक्ट्रिक मैन‘ बने हैं जिनके शरीर में करंट है। ट्रेलर में रणवीर का एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस है। रणवीर और वरुण सर्कस के सिलसिले में अलग-अलग जगह ट्रैवेल करते हैं जहां उनसे मिलने वाले लोग बताते हैं कि उन्होंने उन्हें पहले भी देखा है। लोगों का रिएक्शन देख रणवीर कहते हैं कि क्या उनका कोई हमशक्ल भी है।

 

रणवीर सिंह के साथ डांस करती दिखीं दीपिका

फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेस उनको चाहती हैं। ट्रेलर के आखिर में दीपिका पादुकोण की सरप्राइज एंट्री होती है। ट्रेडिशनल अंदाज में दीपिका गाने पर रणवीर सिंह के साथ डांस  करती हैं। फैन्स जरूर दोनों को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित होंगे। इससे पहले उन्हें फिल्म ‘83‘ में साथ देखा गया था

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘सर्कसv 1982 में आई फिल्म ‘अंगूर‘ पर आधारित है, जिसमें संजीव कुमार थे। यह तीसरी बार है जब रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ‘सिंबा‘ और ‘सूर्यवंशी‘ की थी। ‘सर्कस‘ 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   

 



Source link