Bhojpuri: 40 की उम्र में गदर मचा रही भोजपुरी की यह हीरोइन, पवन सिंह के साथ गाने में जमकर लगाया ठुमका

monalisa large 1956 8


Instagram @aslimonalisa

पवन सिंह के साथ मोनालिसा का एक रोमांटिक गाना जवानी शिखर पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। मोनालिसा ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है जो कि उन पर खूब सूट भी कर रहा है।

भोजपुरी फिल्म के दर्शकों के लिए मोनालिसा एक जाना-पहचाना नाम हैं। मोनालिसा भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस में आती हैं। भोजपुरी दर्शक मोनालिसा को हर रूप में देखना पसंद करते हैं। इन सबके बीच मोनालिसा और पवन सिंह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, पवन सिंह के साथ मोनालिसा का एक रोमांटिक गाना जवानी शिखर पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। मोनालिसा ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है जो कि उन पर खूब सूट भी कर रहा है। 

यह गाना पवन राजा फिल्म का है। इसे यूट्यूब चैनल पर वेब म्यूजिक भोजपुरी की ओर से अपलोड किया गया है। पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माए गए इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। वही सुमित चंद्रवंशी का लिखा हुआ यह गाना है जिसे अविनाश झा ने संगीतबद्ध किया है। मोनालिसा की उम्र लगभग 40 साल की है। लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। 125 से अधिक फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं। मोनालिसा अपने ग्लैमरस लुक और शानदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल रहती हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। एक वक्त पर मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी खूब मशहूर हुई थी। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के लगभग 5.3 मिलियन से अधिक फॉलवर्स हैं। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, उडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। वह कोलकाता में जन्मी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आ चुकी है। मोनालिसा ने एक्टर विक्रम सिंह राजपूत से शादी की है।

अन्य न्यूज़





Source link