BB16: फिनाले का प्रीडिक्शन, पीछे रह जाएंगे शिव ठाकरे, इस कंटेस्टेंट का ट्रॉफी पर होगा कब्जा!

bigg boss 16 1675506651


ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस 16 का यह आखिरी वीकेंड का वार है। अगले हफ्ते फिनाले है। जहां बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगा रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैन ग्रुप भी अपने चहेते स्टार को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं सुंबुल तौकीर खान एलिमिनेट हो गई हैं। उनके जाने के बाद अब शो में शिव ठाकरे, निम्रत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट बचे हैं। अब इनमें से किसी एक के नाम ट्रॉफी होगी। 

क्या चल रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया ट्रेंड देखें तो प्रियंका चाहर चौधरी के सपोर्ट में फैन्स “ARISING WINNER PRIYANKA” चला रहे हैं। आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह ट्रेंड सबसे तेजी से 1 मिलियन को पार कर गया है। पहले नंबर पर #AsimForTheWin है जिसने 53 मिनट लिए थे। वहीं #ChartbusterSid को 58 मिनट लगे थे। जबकि ARISING WINNER PRIYANKA को 2 घंटा 48 मिनट लगे।

 

bigg boss 16 1675506896

कौन होगा विनर

ट्विटर हैंडल द खबरी ने बिग बॉस 16 के फिनाले का प्रीडिक्शन किया है और कंटेस्टेंट की रैकिंग बताई है। ट्वीट में प्रियंका चाहर चौधरी को विनर बताया गया है। शिव ठाकरे रनर अप रहेंगे। एमसी स्टैन सेकेंड रनर अप होंगे। अर्चना गौतम चौथे नंबर पर और पांचवें नंबर पर निम्रत कौर अहलूवालिया हैं। 

 

bigg boss 16 1675506975

शो के मजबूत कंटेस्टेंट

प्रियंका और शिव बिग बॉस में पहले हफ्ते से मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं। दोनों के बीच शुरुआत से कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। शो में वो खुलकर अपना पक्ष रखते दिखे और हर मुद्दे पर उन्होंने स्टैंड लिया। यही वजह है कि उनका फाइनलिस्ट बनना तय माना जा रहा है। 

 



Source link