आयरलैंड से नामीबिया तक ऑक्शन की धूम, एसोसिएट नेशन के 3 खिलाड़ियों की खुली किस्मत


डेविड वीजा और जोशुआ...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
डेविड वीजा और जोशुआ लिटिल

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने अब अपना-अपना स्क्वॉड तैयार कर लिया है। एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल कर सकती थी। नीलामी में टेबल पर आए 405 खिलाड़ियों में से कुल 80 खिलाड़ियों की बोली लगी है। जिसमें सैम करन के नाम ऐतिहासिक बोली रही है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा इन 80 में से तीन खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के भी रहे जिनके नाम पर बोली लगी।

आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नामीबिया के एक-एक खिलाड़ी को आईपीएल 16 के लिए टीमों ने अपने साथ जोड़ा। यह तीनों ही ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। आयरलैंड के जोशुआ लिटिल आईपीएल में खेलने वाले पहले आयरिश खिलाड़ी बने। वहीं जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा अपने देश के दूसरे क्रिकेटर बने जो भारतीय लीग में खेलेंगे। इससे पहले टाटेंडा टायबू ही सिर्फ आईपीएल में खेले थे। वहीं साउथ अफ्रीका छोड़ नामीबिया के साथ जुड़े डेविड वीजा को एक बार फिर आईपीएल में एंट्री मिल गई है। वह पहले भी आरसीबी के लिए 15 मैच खेल चुके हैं।

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में एसोसिएट नेशन का जलवा

  1. डेविड वीजा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा।
  2. सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा।
  3. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हैट्रिक लेने वाले आयरिश गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा, उनका बेस प्राइज 50 लाख था।

अगर आईपीएल 2023 के ऑक्शन की बात करें तो इंग्लैंड के क्रिकेटर्स का जलवा रहा। टॉप-5 की खरीद में तीन खिलाड़ी इंग्लैंड के रहे। सैम करन जहां 18.50 करोड़ में सबसे महंगे रहे, वहीं बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ और हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। इसके अलावा निकोलस पूरन पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ और मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन पर 17.50 करोड़ की जबरदस्त बोलियां लगाईं। 405 खिलाड़ियों में से सिर्फ 80 खिलाड़ियों की किस्मत खुली तो 325 खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link