Categories: टेक

किस ऊंचाई पर पंखा लगाने मिलती है ज्यादा हवा? रूम के आकार से खरीदें सही साइज वाल फैन


Image Source : फाइल फोटो
किसी भी पंखे की हवा उसके ब्लेड के साइज और ब्लेड की संख्या पर भी निर्भर करती है।

How To Buy A Ceiling Fan: मार्च के महीने से ही अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी आते ही लोगों ने कूलर, एसी का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कूलर और एसी की कम जरूरत है लेकिन, अभी से पंखा की जरूरत महसूस होने लगी है। गर्मियों के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि फुल स्पीड में पंखा चलने पर भी हवा कम लगती है। इसके पीछे कई वजहें होती हैं लेकिन हमें लगता है कि पंखा खराब हो गया है या फिर पंखा पुराना है इसलिए हवा नहीं दे रहा। आइए आपको बताते हैं कि आप जब भी पंखा खरीदें तो कौन कौन सी बातों का ध्यान रखें जिससे गर्मी में आपको परेशानी न हो।

पंखा आपको कितनी हवा देगा यह उसकी पावर पर तो निर्भर करता ही है लेकिन हमारी तरफ से किए जाने वाले कुछ काम भी पंखे की हवा को प्रभावित करते हैं। पंखा आपको कितनी हवा देगा यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप पंखे को किस ऊंचाई पर लगाते हैं। 

कई फैक्टर हवा को प्रभावित करते हैं

पंखे को कमरे में किस ऊंचाई पर लगाएं जिससे अच्छे से  हवा मिले यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे- छत की ऊंचाई क्या है, कमरे का आकार क्या है इतना ही नहीं उस घर के लोगों की हाइट क्या है , इन बातों को ध्यान में रखकर पंखे को लगाना चाहिए। 

जमीन से पंखे की इतनी होनी चाहिए ऊंचाई

आपको बता दें कि एक सामान्य पंखे की फर्श से ऊंचाई लगभग 10 फीट होनी चाहिए, हालांकि पंखा लगाते समय इस बात को जरूर चेक कर लें कि अगर कोई बेड या चेयर पर खड़ा हो तो उनसा सिर पंखे को टच न करता हो। अगर पंखे की छत ज्यादा ऊंची है तो पंखे को नीचे तक लाने के लिए आप डाउन रॉड का उपयोग कर सकते हैं। 

रूम के साइज से खरीदे सही ब्लेड वाला पंखा

किसी भी पंखे की हवा उसके ब्लेड के साइज और ब्लेड की संख्या पर भी निर्भर करती है। आपको बता दें कि एक सामान्य नियम के अनुसार अगर आपके कमरे का साइज 75 वर्ग फुट तक का है तो इसके लिए 29-36 इंच ब्लेड वाले पंखे बेस्ट रहेंगे। अगर कमरा 76 से लेकर 144 वर्ग फुट का है तो इसके लिए आपको 36 से 42 इंच वाला पंखा लेना बेहतर होगा। हॉल के लिए आपको हमेशा 44 इंच से 54 इंच ब्लेड वाले पंखा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या फ्रिज के लिए जरूरी है वोल्टेज स्टेबलाइजर? नुकसान होने से पहले जान लें जरूरी बात





Source link

admin

Recent Posts

SARKARI SCHEME: किसानों के लिए खुशखबरी, 14वीं किस्त के बाद सरकार देगी ये लाभ, बस करें ये काम – Times Bull

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप नई दिल्ली Kisan Credit Card: केंद्र सरकार किसानों को लाभ…

2 weeks ago

इमरान की रिहाई के खिलाफ रेड जोन का गेट तोड़कर घुसे फजलुर के समर्थक

Image Source : TWITTER फजलुर रहमान के समर्थक इस्लामाबाद के रेड जोन में घुसे पाकिस्तान…

2 weeks ago

KKR से 11 साल बाद अपने घर में हारी सीएसके, हेड कोच ने मान ली बड़ी गलती

Image Source : IPLT20.COM स्टीफेन फ्लेमिंग और एमएस धोनी आईपीएल 2023 का सीजन अभी तक…

2 weeks ago

क्या ज्यादा बादाम खाना भी बन सकता है परेशानी? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

Almond Benefits : बादाम हमारी हेल्थ के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. बादाम में पोषक की…

2 weeks ago

Cyclone Mocha: चक्रवात मोचा से मुसीबत में म्यांमार, सड़क से घर तक पानी-पानी, बाढ़ से आई तबाही, जानें हालात

हाइलाइट्ससितवे कस्बे के पास 209 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं सबसे बड़े…

2 weeks ago