Ananya Pandey और Aditya Roy Kapoor ने मनाया वेलेंटाइन डे, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज – Ananya Pandey and Aditya Roy Kapoor celebrated Valentines Day the actress shared photos on instagram

14 02 2024 ananya aditya valentine


अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया है। दरअसल, अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 12:58 PM (IST)

Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 01:07 PM (IST)

Ananya Pandey and Aditya Roy Kapoor

HighLights

  1. कई फेमस कपल फोटो शेयर कर अपना वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन दिखा रहे हैं।
  2. आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे ने अभी तक अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा है।
  3. एक बार फिर अनन्या और आदित्य की डेटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ananya Pandey-Aditya Roy Kapoor: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। हर कोई इस हफ्ते को अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करता है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई वैलेंटाइन डे को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। बॉलीवुड के कई फेमस कपल फैंस के साथ फोटो शेयर कर अपना वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन दिखा रहे हैं। बॉलीवुड के फेमस कपल आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे ने अभी तक अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा है। कई बार दोनों को रोमांटिक मोमेंट शेयर करते देखा जा चुका है।

अनन्या-आदित्य ने सेलिब्रेट किया वेलेंटाइन डे

वेलेंटाइन डे पर हर कपल अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करता है। अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए सभी का अंदाज अलग-अलग होता है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया है। दरअसल, अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद अब एक बार फिर अनन्या और आदित्य की डेटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। अनन्या ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें एक हार्ट शेप बैलून के साथ वे बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक और तस्वीर में उन्हे सनफ्लावर बुके लिए देखा जा सकता है।

naidunia_image

रिलेशनशिप को लेकर कही थी ये बात

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी लगाया है। अनन्या ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बातें की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं, न ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन के बारे में बताना पसंद करती हूं। मैं वो नहीं हूं, जो सिर्फ सोशल मीडिया के लिए अलग रिलेशनशिप स्टेटस की बात कहूंगी।” अनन्या की तस्वीरों को देख फैंस को कंफर्म हो गया है कि उन्होंने और आदित्य ने सीक्रेटली वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link