कभी अपने पति Nirahua संग खेतों में काम तो कभी कुएं से पानी निकालती दिखीं Amrapali, बोली – ‘हमार मनन उड़े लागल’ – Times Bull

image 6 4


अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Amrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी जगत के लल्लनटॉप अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जब एक एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो धमाल मचा जाता है। उनकी फिल्म खुद ब खुद ही सुपरहिट साबित हो जाती है। इस जोड़ी ने इंडस्टी को खूब सुपरहिट फिल्में दी हैं। निरहुआ और आम्रपाली असल जिंदगी में भी एक दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं, दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब भी निरहुआ और आम्रपाली किसी गाने या फिल्म में साथ आते हैं, तो लोग इस जोड़ी के दीवाने हो जाते हैं। भोजपुरी गाना ‘हमार मनन उड़े लागल’ (Hamar Mann Ude Lagal) एक बार फिर से लोगों द्वारा देखा और सुना जा रहा है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप


ये गाना फिल्म NIRAHUA HINDUSTANI 3 का है। फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं आम्रपाली खेतों में डांस करती दिख रही है, जबकि एक्ट्रेस के पति निरहुआ खेती-बाड़ी करते नजर आ रहे हैं।


रेड कलर की साड़ी में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस की सादगी को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने में एक्ट्रेस निरहुआ को याद करके खूब खुश हो रही होती हैं। असल में आम्रपाली को निरहुआ से प्यार हो जाता है, लेकिन निरहुआ आम्रपाली से नहीं बल्कि शुभी शर्मा से प्यार कर रहे होते हैं। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पाण्डेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।



‘हमार मनन उड़े लागल’ को Kalpana ने आवाज दी है, जबकि लिरिक्स Pyare Lal Yadav ने लिखे हैं और म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है। इस गाने को SRK MUSIC नाम के चैनल ने अपलोड किया है, जिसे अभी तक 35,80,826 से अधिक बार देखा जा चुका है।




Source link