आधी रात में कहर बरपा रहा Amrapali और Khesari lal Yadav का पलंगतोड़ रोमांस वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- कहीं टूट न जाए… – Times Bull

image 4 1 jpg


नई दिल्ली। भोजपुरी (Amrapali Bhojpuri Song) के कुछ सॉन्ग ऐसे होते हैं, जिन्हें कितनी बार भी क्यों ना सुन लें लेकिन मन ही नहीं भरता है। भोजपुरी इंडस्ट्री (Khesari lal Yadav Bhojpuri Song) में कुछ ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जो साउथ और बॉलीवुड स्टार्स को दमदार एक्टिंग से कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी जगत में कई मशहूर स्टार्स मौजूद हैं, जिन्होंने दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। इन्हीं में से एक हैं भोजपुरी के सुपरस्टार कहलाने वाले खेसारी लाल यादव जिन्हें आज किसी परिचय की जरुरत नहीं है।

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली का रोमांस वीडियो

खेसारी लाल यादव ने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत की हैं, हर कोई जानता है कि एक समय ऐसा हुआ करता था जब खेसारी लाल यादव दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी – चोखा बेचा करते थे और उन्हीं पैसों से अपने परिवार का खर्च चलाया करते थे। लेकिन, आज खेसरी लाल करोड़ो के मालिक हैं।

गाना ‘पलंग सागवान के’ मचा रहा धमाल

इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना ‘पलंग सागवान के’, (Palang Sagwan Ke Song) एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल के साथ मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 17 करोड़ यानी 170 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

साल 2022 में रिलीज फिल्‍म ‘डोली सजा के रखना’ का ये गाना एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बनाता हुआ नजर आ रहा है। गीत के बोल ऐसे हैं, जो झट से जुबान पर चढ़ जाते हैं। आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के रोमांस और डांस को देखने के बाद आपके शरीर में गुदगुदी होनी शुरू हो जाएगी।

खेसरी लाल यादव और आम्रपाली पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान’ को खेसारी लाल यादव ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि, इस गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और गाने को म्यूजिक से सजाया है छोटे बाबा ने।

इस फिल्‍म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के आलवा रक्षा गुप्‍ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, रीना रानी सहित कई स्टार्स अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।



Source link