आकांक्षा दुबे का आखिरी म्यूजिक वीडियो रिलीज, मौत से पहले गाने को लेकर शेयर किया था अपडेट


ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री में रविवार की सुबह तहलका मच गया जब पता चला अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में फांसी लगाई। वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी पहुंची थीं। 25 वर्षीय आकांक्षा ने क्यों अपनी जान दे दी पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस बीच दिवंगत अभिनेत्री का आखिरी म्यूजिक वीडियो वायरल हो गया है। रविवार की सुबह ही उनका यह गाना रिलीज हुआ है।

वायरल हुआ आखिरी म्यूजिक वीडियो

प्रियंका ने 25 मार्च को एक पोस्ट शेयर किया और गाने को लेकर जानकारी दी थी। तस्वीर में वह और पवन सिंह हैं। पवन सिंह ने बंदूक का निशाना उनके पेट पर किया है। दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘वीडियो सॉन्ग 26 मार्च को रिलीज होगा। सुबह 7.45 बजे, आरा कभी… म्यूजिक टोन प्रेजेंट।’ यह गाना वायरल हो गया है। 7 घंटे में इसे 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

फैन्स को नहीं आ रहा यकीन

आकांक्षा के पोस्ट पर एक फैन ने कहा, ‘ये लास्ट वीडियो है आपका, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’ एक यूजर ने कहा, ‘हे भगवान आकांक्षा दुबे जी आप क्यों सुसाइड कर ली।’ एक ने लिखा, ‘प्लीज इस सुसाइड को सुलझाइए।’ वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

इन फिल्मों में किया काम

आकांक्षा मूलत: उत्तर प्रदेश के भदोही की रहने वाली थीं। बाद में वो मुंबई शिफ्ट हो गईं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वीरों के वीर’, ‘फाइटर किंग’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ में काम किया। 



Source link