ऐप पर पढ़ें
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी एक बार फिर वहीं आकर रुक गई है। मेकर्स ने एक बार फिर अक्षरा और अभिमन्यु को मिलवाने का प्लान बनाया है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बड़ी मां अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षरा को देखने की इच्छा जताती हैं। वहीं, अपकमिंग एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि बड़ी मां की इच्छा पूरी करने के लिए अक्षरा छह साल बाद उदयपुर आती है। जी हां, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो जारी किया है जिसमें इस अपकमिंग ट्वीस्ट के बारे में बताया गया है।
प्रोमो में दिखाई गई अपकमिंग ट्वीस्ट की झलक
प्रोमो के मुताबिक, अक्षरा अपने पूरे परिवार के साथ उदयपुर आती है। वह, घबराई हुई रहती है। उसे समझ नहीं आता है। वह, गोयनका हाउस की तरफ बढ़ते हुए कहती है कि क्या इतने सालों बाद वह अपने रिश्तों को फिर से संभाल पाएगी? तभी दरवाजा खुलता है और अक्षरा-अभिनव के ऊपर गुलाब के पत्तों की बारिश होती है। बड़ी मां, अक्षरा और अभिनव की आरती उतारती हैं। इसके बाद अक्षरा घर के अंदर कदम रखती है। जब अक्षरा घर के अंदर आती है तब उसकी मुलाकात अभिमन्यु से होती है। इतने में रूही की एंट्री होती है। रूही, अपने पॉपी से पूछती है कि ये ब्यूटीफुल आंटी कौन है? अभिमन्यु, रूही को बताता है कि अक्षरा उसकी मासी है। रूही के सवाल यहीं खत्म नहीं होते हैं, वह पूछती है कि अक्षरा, अभिमन्यु की क्या लगती है। अभिमन्यु को समझ नहीं आता है और वह जवाब में कहता है कि काश! मुझे पता होता कि ये रिश्ता क्या कहलाता है।
यूजर्स ने लगाई क्लास
यूजर्स को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग ट्वीस्ट पसंद नहीं आ रहा है। वे सोशल मीडिया पर इस शो को कभी नहीं देखने की बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब और नहीं देख सकते…ये लोग कोई अच्छा मैसेज नहीं दे पा रहे हैं…अक्षरा नैतिक की कहानी बहुत अच्छी थी।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये लोग कभी समझ नहीं पाएंगे कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है।’ तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब इस शो में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘अब ये शो नहीं देखेंगे।’
यहां देखिए प्रोमो