इंसानों जैसे दांत वाला केकड़ा, तस्वीर देख हैरान हो जाएंगे आप

crab with teeth like humans you will be surprised to see the picture 285X232



crab with teeth like humans you will be surprised to see the picture 730X365

डिजिटल डेस्क, भोपाल। समुद्र की दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है। यहां रहने वाले तमाम जीव-जंतु  हैं, जिनके बारे में हम कुछ भी नहीं जानते हैं। समुद्र में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी चीजों की खोज करते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं । आज कल एक ऐसा ही अजीबोगरीब जीव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देख कर लोग काफी हद तक हैरान हो रहे हैं। ये है तो एक केकड़ा लेकिन इसके मुंह में इंसानों जैसे दांत दिखाई दे रहे हैं। 

इस केकड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर खुब तेजी से वायरल हो रही है और इसे देखने के बाद लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं, की आखिर इसके मुंह में इंसान जैसे दांत कहां से आए। वैसे आपको याद दिला दें कि थोड़े दिन पहले एक ऐसा केकड़ा पाया गया था जिसके शरीर पर बड़े-बड़े फर जैसे रोएं थे।

फोटोग्राफर ने शेयर की तस्वीर
इस केकड़े की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमन फेडोर्ट्सोव नाम के एक फोटोग्राफर ने शेयर की है। रोमन फेडोर्ट्सोव पेशे से फिशिंग करते हैं। उन्होंने इस केकड़े की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि इसके पास एक नहीं कई सारी ऐसी चीज़ें हैं, जो इस को बाकी  केकड़ो से अलग बनाते हैं। उन्होंने इस ने फोटो को करीब एक हफ्ते पहले शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा की  प्रकृति भी अद्भुत है। इस तस्वीर को हज़ारों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिल चुके हैं। रोमन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ओर अजीब जीव-जंतु  की फोटो देखने को मिल जाऐंगी। 

लोगों ने दिए मजेदार कमेंट्स
इस तस्वीर पर लोगों ने खूब सारे कमेंट किए हैं। एक यूज़र ने लिखा – इसके पास ब्रिटिश लोगों से बेहतर दांत हैं। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा – ये केकड़े के शेल डिफॉर्म होने की वजह से हुआ है। कुछ लोगों ने इसे इंसानी दांतों वाला केकड़ा भी कहा । 





Source link