Yentamma Song: सलमान खान ने लुंगी पहनकर चलाई बुलेट, गाने में होगा RRR फेम राम चरण का कैमियो

salman khan riding bullet in lungi 1680572761


ऐप पर पढ़ें

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना Yentamma आज (मंगलवार) को रिलीज होने जा रहा है। सॉन्ग का टीजर वीडियो एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया था और सिर्फ टीजर ने ही इतना तहलका मचा दिया है कि यह गाना माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। म्यूजिक वीडियो में सलमान खान को लुंगी पहनकर बुलेट चलाते और डांस करते दिखाया गया है।

साउथ के सुपरस्टार संग नाचे सलमान

इस गाने में शहनाज गिल की भी झलक मिलती है। गाने में सलमान खान साउथ के सुपरस्टार एक्टर वेंकटेश के साथ कोलैब कर रहे हैं। तकरीबन पूरे ही म्यूजिक वीडियो में उन्हें और वेंकटेश को एक जैसे कपड़े पहनकर एक ही जैसे डांस मूव्स करते दिखाया गया है। गाने को कंपोज किया है पायल देव ने और इसे गाया है विशाल ददलानी और पायल ने। रफ्तार का रैप इस सॉन्ग में चार चांद लगाता है।

भाईजान ने लुंगी पहनकर चलाई बुलेट

गाना रिलीज होने से पहले ही इसकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। सलमान खान को लुंगी पहकर बुलेट चलाते देखकर एक यूजर ने लिखा- भाईजान कुछ भी कर सकते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह सॉन्ग एक श्योर शॉट हिट है। किसी ने इसे कैमियो सॉन्ग ऑफ द ईयर कहा है तो किसी ने इसे साउथ और बॉलीवुड का रियल कोलैबोरेशन बताया है।

सलमान के साथ होंगे RRR फेम एक्टर

यूं तो सिर्फ क्लिप के आधार पर अभी बहुत कुछ कहना ठीक नहीं है लेकिन खबर है कि RRR फेम राम चरण इस सॉन्ग में कैमियो रोल कर रहे हैं। यही वजह है कि इसे फैंस कैमियो सॉन्ग ऑफ द ईयर बता रहे हैं। सॉन्ग में सलमान खान और वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। सॉन्ग से उनके क्लिप निकालकर भी दर्शकों ने इंटरनेट पर शेयर किए हैं।



Source link