जब एक बच्ची को गोद लेना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मां ने कर दिया था मना

priyanka chopra 1650965358


प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। वह और निक सेरोगेसी के जरिए बेटी के पैरेंट्स बने हैं। प्रियंका को बच्चों से बहुत प्यार है और मां बनने के बाद वह काफी खुश हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी स्टाइलिस्ट की बेटी कृष्णा के भी काफी करीब हैं। वह स्टाइलिस्ट की बेटी के साथ भी खूब टाइम स्पेंड करती थीं। उसके साथ खेलती थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार प्रियंका एक बच्ची को गोद लेने वाली थीं। वह चाहती थीं कि वह उस बच्ची को गोद लें और उन्होंने इस बारे में अपनी मां मधु चोपड़ा से भी बात की थी। लेकिन फिर एक वक्त आया कि उस बच्ची को उन कपल्स को दे दिया गया जिनके बच्चे नहीं थे।

कैसे मिली थी बच्ची

प्रियंका ने इस बारे में अपनी बुक में बताया है। प्रियंका ने उसमें बताया कि एक दिन वह उठीं और देखा कि घर में कुछ बातचीत चल रही है। ये तब की बात है जब प्रियंका के भाई सिड का जन्म हुआ था। उस वक्त प्रियंका ने देखा कि उनकी मां के बाजू में एक बच्चा है। प्रियंका की मां ने फिर बताया कि जब डिलीवरी के बाद वह अस्पताल से घर आ रही थीं तो उन्होंने वहां एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। किसी ने एक बच्ची को एक गाड़ी के नीचे रखा हुआ था। उस रात प्रियंका, बच्ची को अपने पास रखना चाहती थी। लेकिन उनकी मां ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

क्यों नहीं बच्ची को लिया गोद

प्रियंका ने आगे बुक में बताया है कि उनकी मां ने फिर बच्ची को उस कपल को देने का फैसला किया जिनका कोई बेबी नहीं था। प्रियंका ने उस बच्ची को अपनी गोद में रखा और फिर उन कपल्स को बेबी दे दिया। कई लीगल पेपर वर्क होने थे, लेकिन मुझे इस बारे में नहीं पता था। मैं उन कपल्स के चेहरे के एक्सप्रेशन्स को कभी नहीं मिस कर सकती। वो महिला घुटनों पर बैठ गई थीं कि हमने उन्हें बेबी को दिया। दोनों की आंखों में आंसू थे। 

यह भी पढ़ें – सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता को बच्चों के साथ देख फैन्स इमोशनल, तस्वीरें पोस्ट कर बोले- स्ट्रॉन्ग

बेटी और पति के साथ कर रहीं एंजॉय

बता दें कि प्रियंका फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं और पति निक जोनस और बेटी के साथ समय बिता रही हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है जिसका खुलासा कुछ दिनों पहले हुए है। प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ लाइफ की इस नई जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं प्रियंका के अपकमिंग बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अब फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगे।



Source link