![अस्पताल से मलाइका आईं घर तो अर्जुन कपूर और बहन अमृता पहुंचे मिलने 1 ou1 1648996855](https://hindi.oneindia.com/img/2022/04/ou1-1648996855.jpg)
Entertainment
oi-Sagar Bhardwaj
![अस्पताल से मलाइका आईं घर तो अर्जुन कपूर और बहन अमृता पहुंचे मिलने 4 loading](/img/loading.gif)
मुंबई, 3 अप्रैल। एक सड़क हादसे में चोटिल हुईं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2 अप्रैल को पुणे में हुए एक फैशन शो से मुंबई लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपने परिवार के साथ उनके घर उनसे मिलने गई थीं।
![Malaika Arora Malaika Arora](/img/loading.gif)
Malaika Arora का हुआ Car Accident, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस | वनइंडिया हिंदी
अस्पताल से घर पहुंचीं मलाइका
एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए अमृता अरोड़ा ने कहा अब वह ठीक हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब घर आ चुकी हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस दौरान घर में उनके साथ थे। मलाइका के घर से बाहर निकलने के दौरान वह कैमरे में कैद हो गए। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा को भी मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना: हरियाणा में तत्काल प्रभाव से हटाई गईं मास्क की पाबंदियां, अब नहीं लगेगा कोई जुर्माना
गंभीर रूप से चोटिल हो सकती थीं मलाइका
बता दें कि मलाइका अरोड़ की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खोपोली के पास मलाइका की कार दो अन्य कारों से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मलाइका के एक करीबी सूत्र ने एक मीडिया चैनल को बताया कि मलाइका इस घटना से काफी डर गई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उनके कुछ टांके आए है। उनके सिर के बगल में तकिया था इसलिए उनके सिर में बड़ी चोट नहीं आई।
-
राज ठाकरे को संजय राउत का जवाब, पहले पता करें किन भाजपा शासित राज्यों में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटे
-
राज ठाकरे की चेतावनी, मस्जिदों से हटे लाउडस्पीकर नहीं तो हम बजाएंगे हनुमान चालीसा
-
महाराष्ट्र में आसमान से गिरा’आग का गोला’,रात के अंधेरे में अचानक दिखी दिन जैसी रोशनी
-
प्रभाकर सेल मौत: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने दिए पुलिस जांच के आदेश
-
आर्यन खान ड्रग्स केस में NCB के गवाह बने प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से मौत
-
महाराष्ट्र के इस शहर में मांस-मछली बेचने पर लगी रोक, नगर निकाय ने इस वजह से लिया फैसला
-
पालघर मॉब लिंचिंग 2020: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 और आरोपियों को दी जमानत, 8 की अर्जी खारिज
-
देश में कौन-कौन से हैं वो राज्य, जहां बिना मास्क घूम सकते हैं? क्या ये अब जरूरी नहीं?
-
Weather Updates: अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी, ‘लू’ से नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों में जारी हुआ Alert
-
Fuel Rates: अप्रैल महीने के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम,चेक करें यहां रेट
-
महाराष्ट्र ने सभी कोविड प्रतिबंध वापस लिए, शनिवार से मास्क लगाना भी होगा स्वैच्छिक
-
हाईकोर्ट ने तलाक मामले में महिला को दिया आदेश, पूर्व पति को 3000 रुपया दे गुजारा भत्ता
English summary
Malaika Arora injured in road accident discharged from hospital