जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ मारकर जैकी श्रॉफ बोले- ‘क्या भिड़ू, अच्छा कर रहा है, तरक्की होगी…’

jackie shroff maharashtra cm 1656672315


बीते कुछ वक्त से महाराष्ट्र की सियासत में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही थी, जो बीते दिन शांत हुई। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस  (Devendra Fadnavis) ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) का एक थ्रौबैक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस थ्रोबैक वीडियो में सुनील शेट्टी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra CM) और जैकी श्रॉफ का एक किस्सा बता रहे हैं।

क्या है वीडियो

दरअसल ये वीडियो रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और साजिद खान (Sajid Khan) के टॉक शो ‘यारों की बारात’ (Yaaron Ki Baraat) का एक क्लिप है। इस क्लिप में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के बीच का किस्सा बता रहे हैं। सुनील शेट्टी एक्टिंग करते हुए बताते हैं कि महाराष्ट्र के सीएम साहब खड़े थे और मैं उनके सामने खड़ा था। सुनील एक्टिंग करते हुए कहते हैं, ‘दादा आए पीछे से और बोले- क्या भीड़ू।’ सुनील आगे कहते हैं कि वो सीएम साहब थे, वो भी हैरानी से ऐसे दादा को देख रहे हैं।

जैकी ने नहीं बताया नाम

सुनील आगे कहते हैं, ‘अच्छा कर रहा है… महाराष्ट्र की तरक्की होगी… गुड गुड।’एक्टिंग के दौरान सुनील दिखाते हैं कि पीछे से आते वक्त जैकी ने सीएम के कंधे पर हाथ मारा था, वहीं बात करते हुए वो भी उनका वही अंदाज था। इसके बाद रितेश, जैकी से पूछते हैं कि क्या ये सच है? जिस पर जैकी कहते है- ‘मेरे को नहीं मालूम, मेरे को याद नहीं है ऐसा कुछ हुआ था तो।’ वहीं रितेश, जैकी से नाम भी पूछते हैं लेकिन जैकी नाम नहीं बताते हैं।

 

देवेंद्र फडणवीस ने बदला फैसला

वहीं बात महाराष्ट्र की राजनीति की करें तो देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार शाम को एक आश्चर्यजनक कदम में घोषणा की कि शिंदे, जिन्होंने शिवसेना में बगावत का नेतृत्व किया, राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे तथा वह खुद नई सरकार से बाहर रहेंगे। हालांकि उन्होंने अपनी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर अपना रुख बदल लिया और उपमुख्यमंत्री बनने को तैयार हो गए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में शिंदे और फडणवीस को पद की शपथ दिलाई। चार बार विधायक रहे शिंदे ने ठाणे जिले में दिवंगत शिवसेना नेताओं-बाल ठाकरे और अपने राजनीतिक गुरु आनंद दिघे को श्रद्धांजलि देकर शपथग्रहण की शुरुआत की।

 



Source link