![हम जिसे समझ रहे हैं सब्जी वो असल में हैं फल, जानिए इसके बारे में - Times Bull 1 IMG 20220430 141314](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220430_141314.jpg)
नई दिल्ली: आप नियमित तौर पर फल और सब्जी दोनों खाते होगें। ऐसी बहुत सारी सब्जियां हैं जिसका उपयोग तो सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन असल में ये फल है। इसका सबसे बढ़िया विकल्प टमाटर का है।इससे पहले कि आप इन्हें सब्जी के रूप में इस्तेमाल करें, आपको जरूर जानना चाहिए कि कौन सी सब्जी वास्तव में फल है।
एक आम आदमी के लिए ये बहुत मुश्किल होता है इन सब्जियों और फलों में फर्क करना। आज हम आपकों उन सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो असल में तो फल हैं लेकिन उनका उपयोग सब्जी के रूप में होता हे। जानिए कौन सी हैं वो सब्जी
कद्दू
कद्दू स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन तकनीकी रूप से कद्दू सब्जी नहीं फल हैं।यह पोषण से भरपूर है और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने , आंखों के स्वास्थ्य में मदद करने और वजन घटाने में मदद करता है।
बैंगन
बैंगन की कोई भी डिश खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। लेकिन यह एक फल है जिसका उपयोग हम और आप आमतौर पर सब्जी के रूप में करते हैं।यह एक फल है, जो बहुत पौष्टिक होता है और विटामिन ए, सी और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर है।
बीन्स
अगली बार अगर कोई इसे सब्जी कहें तो आप उन्हें इस बारे में जानकारी दीजिए कि ये कोई सब्जी नहीं है बल्कि एक फल है। यह फल प्रोटीन से भरपूर होता है।डायबिटीज वाले लोगों को खासतौर से बीन्स को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
भिंडी
भिंडी की सब्जी हर घर में बनाया जाता है। लेकिन असल में यह एक सब्जी नहीं एक फल है।इसमें विटामिन और मैग्नीसियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे लोगों को पोषण मिलता है।