![Weather Update: भीषण गर्मी ने निकाला पसीना, IMD ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी - Times Bull 1 imd 1 3](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/imd-1-3.png)
नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों तापमान में काफी गिरावट का दौर जारी है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में लगातार गिरावट जारी है, जिससे लोग तेज धूप में निकलते हुए भी डर रहे हैं।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम ने ठंड का एहसास जरूर कराया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता गया। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कुछ हिस्सों में भारी गर्मी और तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
आईएमडी के मुताबिक, 14 से 15 अप्रैल के बीच देश के 18 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना बनी है। दूसरी ओर 9 राज्यों में तापमान बढ़ने से आसमान बरसने की उम्मीद है। आईएमडी की ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली और आसपास के हिस्से हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। का अलर्ट जारी किया है।
वहीं पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गोवा के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
- इन हिस्सों में होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार केरल, असम, हिमाचल प्रदेश में आज बारिश होने की सभावना है। इससे इन राज्यों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान और पंजाब में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना बनी है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 एवं 14 अप्रैल को भारी वर्षा देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक, इस साल देश में औसत मानसून बारिश होने की संभावना है।
इसके चलते एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में उच्च कृषि व आर्थिक विकास की संभावना है। स्काई मेट ने कहा, मानसून में लंबी अवधि के औसत की 98 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 65 फीसदी संभावना है कि भारत में औसत बारिश होगी। हालांकि इस साल मानसून को लेकर सरकारी मौसम विभाग इस महीने के अंत तक अपना वार्षिक पूर्वानुमान जारी करेगा।