Weather Forecast: अगले 72 घंटे इन राज्यों के लिए नहीं आसान, जानिए कहां होगी गरज के साथ तेज बारिश – Times Bull

weather alert 1


नई दिल्लीः देशभर में अब मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है , जिससे कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे मैदानी हिस्सों में सर्दी हवा का प्रकोप देखने को मिल रही है।

देश की राजाधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कई जगह सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के लिए तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिली है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हुई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इसे भई पढ़ेंः पहले Akshra Singh संग किया पलंगतोड़ प्यार, फिर आम्रपाली को किया जबरन Kiss, देखें Top 5 Song

किसान की फोटो वाला 5 का नोट रखा घर में तो फिर गरीबी खत्म, यहां आज ही 6 लाख रुपये में बेचें

  • इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, 12 फरवरी तक यह जारी रहेगा जबकि 14 फरवरी तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी राज्यों में भी मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकती है। वहीं, मध्य भारत में मध्य प्रदेश में मौसम बदलने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। पूर्वी राज्यों में भी गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

  • इन हिस्सों में होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर पश्चिम होने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट रिकॉर्ड दर्ज की गई। वहीं, पश्चिम हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में तापमान में गिरावट देखने को मिलने की संभावना बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी और पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है।

वहीं, 14 फरवरी से पश्चिम हिमालय तक इसके पहुंचने की उम्मीद जता गई है। एक बार फिर से हवा की दिशा बदलने की संभावना बनी हुई है। तापमान वृद्धि दर्ज की जा रही है। सर्दियों में भी अब धीरे-धीरे गिरावट का दौर जारी है। मध्य भारत के अधिकांश हिस्से में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

  • जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, देश में 14 फरवरी से पश्चिम हिमालय तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, पंजाब और इससे जुड़े वाले क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हो रहे हैं।

पश्चिम हिमालय पर गुजरते हुए पूर्व दिशा की ओर तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस कारण 3 दिनों के बाद इन क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। वहीं, 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर,गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, बर्फबारी के साथ बारिश की उम्मीद जताई है। .



Source link