![Ration card: लगातार उठाना चाहते हैं फ्री राशन का फायदा, तो अभी कर लें ये छोटा सा काम, नहीं तो होगी दिक्कत - Times Bull 1 New Project 2022 05 03T182225.524](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/05/New-Project-2022-05-03T182225.524.jpg)
नई दिल्ली: Ration card Aadhaar linking: देश की सरकार ने कोरोना के दौरान गरीब लोगों को फ्री राशन देना शुरू किया था। सरकार की तरफ से अभी लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। सरकार की घोषणा के अनुसार यह योजना सितंबर 2022 तक जारी रहेगी। अब अगर आपके पास राशन कार्ड है लेकिन आप फ्री राशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो तुरंत अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करें। आइए जानते हैं कि अपने राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है Ration Card को आधार कार्ड से लिंक कराना
इस योजना का उद्देश्य कोरोना में जो लोग अपना रोजगार खो चुके थे, उनकी तथा उनके परिवार की सहायता करना था। परन्तु उस समय कई कारणों से ऐसे लोगों ने भी अपने Ration Card बनवा लिए जो पूर्ण रूप से सक्षम थे और जिन्हें इन सब चीजों की कोई जरूरत नहीं थी। ऐसे में सरकार ने अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के निर्देश दिए।
सरकार की तरफ से ‘वन कार्ड, वन नेशन’ (One Card, One Nation) योजना लागू की जा रही है। ऐसा करने से आप अपने राशन कार्ड से देशभर के किसी भी राज्य के किसी भी जिले में राशन ले सकते हैं। अगर आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं कि अपने राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का ऑनलाइन तरीका:
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर आपको ‘Start Now’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला और बाकी जरूरी जानकारी डालें।
- अब ‘राशन कार्ड’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अपने राशन कार्ड नंबर को डालें।
- इसके बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
- आपके पास एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद सबमिट करें।
- आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का ऑफलाइन तरीका:
- आप आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले लें है।
- इसके बाद इन दस्तावेजों को लेकर राशन की दुकान पर जाएं और फॉर्म भरें।
- वहां पर आपका बायोमेट्रिक का सत्यापन किया जाएगा।
- इसके बाद आपका राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
- आधार से राशन लिंक होने की जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जाएगी।