चाहती हैं दीपिका पादुकोण जैसी कर्वी फिगर? तो फॉलो करें ये Diet Plan – Times Bull

IMG 20230216 WA0015


नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण को माना जाता है। हाल ही में उनके फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करके दिखाया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के प्रदर्शन को भी काफी सराहा गया है। दीपिका पादुकोण के टोंड और हेल्दी बॉडी के करोड़ों फैन है। कई महिलाएं और लड़कियां की चाहत है कि वह उनकी तरह ही बिल्कुल देखें। उनकी जैसी बॉडी पाने की कई लड़कियों की तमन्ना है।दीपिका का रोजाना डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हालांकि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने रोजाना डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन को लेकर कई बार सार्वजनिक रूप से चर्चा किया है। उन्होंने इस चर्चा के दौरान यह भी बताया है कि वह कई बार अपने घरों में साउथ इंडियन डिश के अलावा चॉकलेट्स का भी सेवन करती हैं। अगर आप भी दीपिका पादुकोण के रोजाना डाइट को जानने को लेकर उत्सुक हैं, तो आज आपको हम इस खबर के जरिए बताएंगे कि आप भी कैसे अपने बॉडी को उनकी की तरह फिट और फाइन रख सकते हैं। अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए आप उनकी डाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानें डाइट प्लान दीपिका पादुकोण का

दो अंडे के साथ लो फैट दूध या साउथ इंडियन डिश जैसे बड़ा, उपमा, इडली और डोसा के साथ ब्रेकफास्ट कर अपनी दिन का शुरुआत करती है दीपिका पादुकोण। लंच के वक्त वह 2 चपातीओं के साथ फिश या ताजी हरी सब्जियों का सेवन करना पसंद करती हैं। दीपिका पादुकोण को शाम के वक्त खाली पेट रहना नहीं पसंद है, तो स्नैक्स के तौर पर फिल्टर कॉफी और नट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं रात के खाने के वक्त डिनर में चपाती के साथ सब्जियां तथा सलाद का उपयोग करती है। उनके करीबियों से मालूम चला है कि दीपिका पादुकोण हर 2 घंटे में पेट को भरे रखने के लिए जूस, नारियल पानी, या स्मूदी का सेवन करते रहती है।

जानें फिटनेस रूटीन दीपिका पादुकोण का

अपने शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना दीपिका पदुकोण कई तरह के कसरत करती है। दीपिका ने एक्सरसाइज करने के लिए अपने निजी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला को भी रख रखा है। इनके मार्गदर्शन में दीपिका पिलेट्स के साथ-साथ स्ट्रेचिंग किया करती है। इन सबके बाद दीपिका 4 से 5 सेट फ्री हैंड करना पसंद करती है। उनके निजी लोगों से मालूम चला है कि वह अपने दिन का शुरुआत योग के साथ करती हैं। और सुबह शाम अपने फिटनेस रूटीन में आधे घंटे का वॉक को भी शामिल किया हुआ है उन्होंने। प्लैंक, माउंटेन क्लाइंबर, सिट-अप्स,साइकिल क्रंच और ट्रक जम्प जैसे चीज़े करती है दीपिका पादुकोण अपने कोर को मजबूत करने पूरी फिटनेस पर काम करने के लिए।



Source link