यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने की मैं कोशिश नहीं कर रहा: वोलोदिमीर जेलेंस्की

uke111111 1645789564


International

oi-Ankur Singh

|

Google Oneindia News
loading

कीव, 09 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मैं यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। बता दें कि इस मुद्दे को लेकर रूस काफी गंभीर है और उसने साफ तौर पर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वह अपनी देश की सीमा पर नाटो की सेना को नहीं आने देना चाहते हैं। यही वजह है कि जब यूक्रेन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश कर रहा था तो रूस ने इसे अपनी सुरक्षा को खतरा मानते हुए यूक्रेन पर हमला बोल दिया।

ukraine

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन से जिन दो हिस्सों को अलग करके उन्हें अलग देश देश घोषित किया है उसपर भी वह व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं, जिन्हें रूस ने स्वतंत्र देश घोषित करने के बाद 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। जेलेंस्की ने कहा कि मैंने बहुत समय पहले ही इस प्रस्ताव को पीछे छोड़ दिया था जब मैं यह समझ गया था कि नाटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। नाटो को डर है कि इससे काफी विवाद होगा और रूस से टकराव की स्थिति पैदा होगी।

नाटो की सदस्यता का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मैं ऐसे देश का राष्ट्रपति नहीं बनना चाहता हूं जो किसी चीज की भीख मांग रहा हो। बता दें कि रूस ने कहा है कि वह नहीं चाहता है कि पड़ोसी देश यूक्रेन नाटो का हिस्सा बने। बता दें कि नाटो का गठन शीत युद्ध के समय यूरोपीय देशों को सोविय संघ से बचाने के लिए किया गया था। उस वक्त रूस सोवियत संघ था और तब सोविय संघ का विघटन नहीं हुआ था और यूक्रेन भी इसी का हिस्सा था। समय के साथ नाटो के सदस्यों की संख्या बढ़ती गई।

रूस नाटो के विस्तार को व्यक्तित सुरक्षा में चुनौती के तौर पर देखता है। उसे इस बात का डर है कि अगर पश्चिमी देश उसकी सीमा पर आ गए तो यह उसके लिए खतरा बन सकता है। गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया था। अब पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन भी इन दोनों को अलग स्वतंत्र देश माने। पुतिन की इस मांग पर जेलेंस्की ने कहा कि मैं बातचीत के लिए तैयार हूं। मैं सुरक्षा की गारंटी चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें- रूस ने मानवता के आधार पर यूक्रेन में आज के लिए सीजफायर का किया ऐलानइसे भी पढ़ें- रूस ने मानवता के आधार पर यूक्रेन में आज के लिए सीजफायर का किया ऐलान

जेलेंस्की ने कहा कि इन दोनों ही क्षेत्रों को रूस के अलावा किसी ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। लेकिन हम इसपर चर्चा करने के लिए तैयार हैं बशर्ते यह तय होकि आखिर कैसे ये दोनों क्षेत्र आगे बढ़ेंगे। मेरे लिए यह अहम है कि इन दोनों क्षेत्रों में जो लोग यूक्रेन में रहना चाहते हैं उनका क्या होगा। यूक्रेन के जो लोग कहेंगे कि हम उन लोगों को अपने साथ चाहते हैं। ऐसे में सवाल दोनों क्षेत्रों को स्वतंत्र स्वीकार करने से कहीं ज्यादा मुश्किल है।

  • loading
    ऑपरेशन गंगा: भारतीय छात्रों को सुमी से निकालना किया शुरू, 12 बसों में सवार 694 लोग
  • loading
    यूक्रेन में इंडियन स्टूडेंट्स के साथ हो रहे ‘रंगभेद’ पर गुस्‍साईं सोनम कपूर, लिखी ये बात
  • loading
    15% से अधिक महिलाओं से बनी है यूक्रेन की सेना, रूस के आगे झुकने को तैयार नहीं- विदेश मंत्रालय ने दिया धन्यवाद
  • loading
    यूक्रेन युद्ध में पलटा फ्रांस? राष्ट्रपति ने कहा, शांति के लिए हो रूसियों का सम्मान, अमेरिका को बड़ा झटका
  • loading
    यूक्रेन युद्ध में गाजर-मूली की तरह ध्वस्त हो रहे रूसी टैंक, जेट्स, रूसी हथियार खरीदकर फंस गया भारत?
  • loading
    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का किया स्वागत
  • loading
    यूक्रेन से भारत लौटे छात्रों की पढ़ाई क्या रह पाएगी जारी? जानिए इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
  • loading
    रूस-यूक्रेन संकट: 75 इंडियंस और अन्य देशों के 57 नाविकों को निकालने में भारतीय दूतावास ने की मदद
  • loading
    पोलैंड पर हमला करेगा रूस? NATO ने यूक्रेनी सीमा पर जमा किए 17000 एंटी टैंक मिसाइल, बौखलाए पुतिन
  • loading
    देश की रक्षा के लिए यूक्रेन के जिस एक्‍टर पाशा ने उठाए थे हथियार, गोलीबारी में गई उनकी जान
  • loading
    भारत और इजरायल की अपील से पिघला ‘दोस्त’ रूस, पुतिन ने युद्ध रोकने के लिए रखी 4 शर्तें, मानेगा यूक्रेन?
  • loading
    ‘आपको आपके एक साल के मरे हुए भाई का वास्ता…रोक दें लड़ाई’, अमेरिका की पुतिन से भावुक अपील

English summary

Ukraine President says I am no longer pressing for NATO membership.

Story first published: Wednesday, March 9, 2022, 7:38 [IST]



Source link