Vikram Gokhale: विक्रम गोखले ने अमिताभ बच्चन के साथ किया था डेब्यू, आखिरी बार शिल्पा शेट्टी की फिल्म में आए थे नजर

vikram gokhale 1669249945


ऐप पर पढ़ें

Vikram Gokhale passes away: बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में शुमार विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का निधन हो गया है। 77 की उम्र में विक्रम ने अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। विक्रम गोखले का स्वास्थ्य बीते कुछ वक्त से ठीक नहीं था और वो पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम गोखले सिनेमाई दुनिया के एक बेहतरीन एक्टर थे और कई फिल्मों में काम किया था।

विक्रम गोखले का सिनेमाई करियर

विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म परवाना से डेब्यू किया था। अपने 40 साल के करियर में विक्रम गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। जिन में  मिशन मंगल, हिचकी, अय्यारी, बैंग बैंग, दे दना दन, भूल भुलैया, अमिताभ बच्चन के साथ अग्निपथ, सलमान खान- ऐश्वर्या राय- अजय देवगन के साथ हम दिल दे चुके सनम आदि शामिल हैं। साल 2010 में विक्रम ने मराठी फिल्म अनुमति के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब भी जीता था। वहीं मराठी फिल्म आघात से बतौर निर्देशक भी उन्होंने डेब्यू किया था। बता दें कि आखिरी बार विक्रम गोखले, शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी के साथ फिल्म निकम्मा में नजर आए थे।

कुछ दिन पहले भी उड़ी थी मौत की अफवाह

याद दिला दें कि बीते कुछ दिनों से विक्रम गोखले का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। हाल ही में उनके निधन की खबर सामने आई थी जिससे सेलेब्स और फैन्स के बीच निराश हो गए थे। हालांकि विक्रम गोखले की बेटी और पत्नी की ओर से ये खबर सामने आई थी कि वो ठीक हैं, और उनका निधन नहीं हुआ है। उनके स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार था, लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं था। हालांकि अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिससे हर कोई उदास है।

 



Source link