![Video: करिश्मा कपूर ने कर दी 90s की याद ताजा, निरमा के ऐड को किया ऐसा रिक्रिएट, फैंस बोले- मान गए 1 tvad 1648388599](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/tvad-1648388599.jpg)
![Video: करिश्मा कपूर ने कर दी 90s की याद ताजा, निरमा के ऐड को किया ऐसा रिक्रिएट, फैंस बोले- मान गए 2 करिश्मा कपूर पर फैंस हुए फिदा](https://hindi.oneindia.com/img/2016/03/x25-karisma-kapoor-then-and-now-01-1456845553.jpg.pagespeed.ic.QZ1j22WNV4.jpg)
करिश्मा कपूर पर फैंस हुए फिदा
इसमें कोई शक नहीं की बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का खुमार आज भी फैंस के अंदर बरकरार है, क्योंकि करिश्मा कपूर ने अपने ऐड के जरिए लोगों को करीब 30 साल पीछे अपनी पुरानी यादों में वापस ला दिया। उन्होंने हाल ही में क्रेड के एक विज्ञापन को किया है, जिसको एक्ट्रेस ने 80-90 के दशक के फेमस निरमा के विज्ञापन की तरह हूबहू फिल्माया है।
![Video: करिश्मा कपूर ने कर दी 90s की याद ताजा, निरमा के ऐड को किया ऐसा रिक्रिएट, फैंस बोले- मान गए 3 करिश्मा ने की पुरानी याद ताजा](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/xtvad02-1648388110.jpg.pagespeed.ic.PrOBk_gRvP.jpg)
करिश्मा ने की पुरानी याद ताजा
आपको याद होगा कि रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने निरमा सुपर डिटर्जेंट साबुन का ऐड किया था। अब उसी विज्ञापन की तरह सफेद साड़ी पहने करिश्मा एक दुकान पर जाती हैं और साबुन की जगह करिश्मा कपूर क्रेड बाउंटी की बात करती हैं। उन्होंने अपने ऐड को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसको देखकर लोगों की 90 के दशक की याद ताजा हो गई।
![Video: करिश्मा कपूर ने कर दी 90s की याद ताजा, निरमा के ऐड को किया ऐसा रिक्रिएट, फैंस बोले- मान गए 4 फैंस ने बरसाया प्यार](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/xtvad-1648388118.jpg.pagespeed.ic.eh1PaDCKTY.jpg)
फैंस ने बरसाया प्यार
वहीं फैंस ने करिश्मा के वीडियो पर प्यार की बौछार कर दी। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर हार्ट इमोजी पोस्ट किए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैं इस विज्ञापन में आपके लुक को इतना सुंदर देखकर बहुत हैरान हूं। किसी ने वाह कमेंट किया तो किसी मे मान गए जैसी टैग लाइन को पोस्ट किया। आप भी देखिए करिश्मा और निरमा का पुराना ऐड। (खबर के अंत में)