![Vastu Tips: घर के अंदर रोजाना जरूर करें यह 5 काम, पैसों की होने लग जाएगी बरसात - Times Bull 1 WhatsApp Image 2022 04 22 at 10.43.36 AM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-22-at-10.43.36-AM.jpeg)
नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अंदर धन की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर के अंदर सकारात्मक था लाने के कई प्रभावी उपाय बताए जाते हैं। अगर इन उपायों को अपनाया जाता है तो घर के अंदर सुख समृद्धि आने लग जाती है। यह उपाय किस्मत भी बदल दिया करते हैं। इन उपायों को आजमा कर देख कर जल्दी ही धनवान भी बना जा सकता है।
बहुत ही प्रभावी सिद्ध होते हैं ऐसे उपाय
– घर के अंदर हर रोज कपूर जलाना चाहिए। कपूर घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायता करता है।
– शाम को जब पूजा करते हैं तो सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और उसमें लौंग भी डाल देनी चाहिए पुणे ग्राम ऐसा करने पर बहुत ही शुभ बताया गया है।
ये भी पढ़ें-Vastu Tips: घर में इस तरह की गाय की मूर्ति रखने पर जीवन में आने लगती हैं खुशियां, व्यक्ति हो जाता है मालामाल
– रोजाना पक्षियों को दाना डालना चाहिए। ऐसा करने पर करियर और तरक्की की सारी बाधाएं खत्म हो जाती है और जीवन में सुख समृद्धि आने लगती है।
– जब भी रोटी सेकते हैं तो पहले तवे पर दूध की छींटे मार देनी चाहिए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाया करती है और घर में बरकत होने लगती है।
इन उपायों को भी माना जाता है बहुत ही कारगर
सप्ताह में एक बार घर के अंदर गूगल का धुआं करना बहुत ही शुभ बताया गया है। इससे मन प्रसन्न हो जाता है और घर में सकारात्मकता आने लगती है। इतना ही नहीं हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगता है। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने पर शनि और मंगल ग्रह शुभ फल प्रदान करने लगता है।
वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को बेहद खास दिन बताया गया है। शुक्रवार की रात को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करके उन्हें दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा कर रहे हो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खूब सारा धन प्रदान करती है। इन सबसे बढ़कर अपनी आय का एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान कर देना चाहिए ऐसा करने पर धन दिन दूना रात चौगुना बढ़ता रहता है।