यूक्रेन ने दगाबाजी के शक में अपने ही वार्ताकार को मार डाला, रूस के लिए जासूसी का था शक

22 1646489003



मास्को, 05 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच दक्षिण यूक्रेन में जंग और तेज हो गई है। रूसी सेना द्वारा खेरसान पर कब्जा कर लिया गया है। अब रूसी सेना मरियापोल, चेर्नीहीव और खारकीव में बमबारी कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि, यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।

यूक्रेन ने संदिग्ध ‘देशद्रोह’ के कारण अपने ही एक वार्ताकार की हत्या कर दी। यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान अपने वार्ताकार डेनिस किरीव को मार डाला है। राज्य के खुफिया विभाग को उस पर रूसी पक्ष को बातचीत की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लीक करने का संदेह था। इस बात के पुख्ता सबूत” कि वह रूस को जानकारी लीक कर रहा था। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।



Source link