![अगर कर दिया ये गलती तो दुर्भाग्य ला सकता है तुलसी का पौधा - Times Bull 1 WhatsApp Image 2021 11 18 at 2.19.07 PM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-2.19.07-PM.jpeg)
नई दिल्ली: तुलसी के पौधे का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। यह पौधा न केवल स्वास्थ लाभ देता है बल्कि इसका एक धार्मिक लाभ भी है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे को बहुत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है उस घर में धन वैभव की कोई कमी नहीं होती कयोंकि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। घर में तुलसी का पौधा होने से क्लेश दूर होते हैं और परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
घर में तुलसी लगाने के लिए कार्तिक महीना को सबसे उपयुक्त माना जाता है। तुलसी बहुत शुभ है लेकिन इसके पौधे को लगाते हुए कुछ ख़ास बातों का ख्याल भी रखना होता है। अगर इन बातों का ख्याल नहीं रखा गया तो परिणाम उल्टा भी हो सकता है।
तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए नहीं तो इसका उल्टा प्रभाव आपके परिवार पर हो सकता है।
तुलसी में जल अर्पित करते हुए स्त्रियों के लिए हिदायत हैं कि वे अपने बाल को बांध ले।
तुलसी के आसपास जूठन, जूते-चप्पल, झाड़ू या कचरा नहीं रखना चाहिए।
जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो उसमें कोई अन्य पौधा नहीं लगाए।
तुलसी पौधे के पास में कभी भी कांटेदार पौधे को नहीं लगाना चाहिए।
कारोबार में नुकसान हो रहा है तो तुलसी को दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें और हर शुक्रवार को सुबह कच्चा दूध चढ़ाएं। इसके अलावा मिठाई का भोग लगाकर किसी सुहागिन स्त्री को मीठी चीज दें।इससे कारोबार में फायदा होने लगेगा।
तुलसी के पौधे में दूध युक्त जल अर्पित करने से आपके परिवार के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।