![पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस! वायरल Video देखा क्या 1 kjriwal 1646999942](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/kjriwal-1646999942.jpg)
![पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस! वायरल Video देखा क्या 2 केजरीवाल और मान के 'कच्चा बादाम' वीडियो जमकर हुआ वायरल](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/xkacha1-1647000458.jpg.pagespeed.ic.ms5EA2xx8G.jpg)
केजरीवाल और मान के ‘कच्चा बादाम’ वीडियो जमकर हुआ वायरल
केजरीवाल और भगवंत मान के ‘कच्चा बादाम’ वाला ये एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एनिमेटेड वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लोकप्रिय बंगाली वायरल गीत ‘कच्चा बादाम’ की धुन पर नाचते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वीडियो सोशल पर लोकप्रिय होने लगा, इसे पार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है।
![पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस! वायरल Video देखा क्या 3 वीडियो में राहुल और सिद्धू भी हैं!](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/xkacha2-1647000421.jpg.pagespeed.ic.ubj_56hlnn.jpg)
वीडियो में राहुल और सिद्धू भी हैं!
इस एडिटेड वीडियो में न केवल केजरीवाल और भगवंत मान को दिखाया गया है, बल्कि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी को भी दिखाया गया है। असल वीडियो को किसी मॉल की सीढ़ी पर फिल्माया गया है। जिसमें एक व्यक्ति को दिखाया गया है जो सीढ़ियों से नीचे गिरने का नाटक करता है लेकिन फिर एक दूसरे शख्स के साथ डांस करने लगता है। जबकि उनके आस-पास के लोग देख कर भ्रमित होते हैं।
![पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस! वायरल Video देखा क्या 4 वीडियो में क्या दिखाया गया है...](https://hindi.oneindia.com/img/2022/03/xkacha3-1647000516.jpg.pagespeed.ic.nHH2GqA7Qf.jpg)
वीडियो में क्या दिखाया गया है…
इस वीडियो में सीढ़ियों से नीचे गिरने वाला शख्स भगवंत मान को दिखाया गया है और नीचे आने के बाद वो जिसके साथ डांस करता है, उसे केजरीवाल के तौर पर दिखाया गया है। और जो लोग खड़े होकर इन दोनों नाच रहे लोगों को देखते हैं, लो राहुल, चन्नी और सिद्धू हैं। वीडियो को शेयर कर आप ने लिखा है, ”चन्नी, सिद्धू और राहुल गांधी देखो, कम से कम देखकर ही खुश हो जाओ…।”
ये भी पढ़ें- भगवंत मान की कॉमेडी के ये 5 वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, सिद्धू के सामने कहा था, ‘राजनीति क्या होती’