Bigg Boss Ott : करण जौहर की जगह ये टीवी एक्ट्रेस होस्ट कर सकती हैं शो, सलमान खान के हैं करीब

karan johar 1656670363


बिग बॉस से पहले बिग बॉस ओटीटी आएगा। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन पिछले साल आया था। शो को करण जौहर ने होस्ट किया था और इस पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। जाएगा। लास्ट सीजन शो का कन्सेप्ट था कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ पेयर करना। इसके अलावा दोनों को एलिमिनेशन से बचाने के लिए गेम खेलने होंगे। अगर कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होता तो उसके साथ जिसकी जोड़ी होती वो भी बाहर हो जाता। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स को कॉन्टैक्ट किया 

करण नहीं कर सकते शो होस्ट

अब इस साल शो का कॉन्सेप्ट क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन वूट पर स्ट्रीम होगा और मेकर्स अब सेलेब्स को शो के लिए कॉन्टैक्ट कर रहे हैं और शो का प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। अब एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस हैरान होने वाले हैं। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार करण जौहर शो को होस्ट नहीं करेंगे क्योंकि वह कॉफी विद करण सीजन 7 की शूटिंग में बिजी हैं। ये शो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और करण दोनों अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शूट नहीं कर पाएंगे।

हिना करेंगी शो होस्ट

इससे पहले कहा जा रहा था कि फराह खान शो को होस्ट करेंगी लेकिन अब वेबसाइट के मुताबिक शो के लिए हिना खान को अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

हिना के बारे में बता दें कि वह बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट थीं। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इस शो के बाद हिना की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। वह इसके बाद शो के बाकी सीजन में गेस्ट बनकर आई हैं। तो अगर हिना शो को होस्ट करेंगी तो फैंस को भी ये पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें : हिना खान मोनोकिनी में हुईं ट्रोल, किसी ने कहा अनुष्का की कॉपी, कोई बोला- ‘शर्म करो.. मुस्लिम हो तुम’

हिना के बारे में बता दें कि वह लास्ट साल 2012 में रिलीज हुई वेब सीरीज सेवन वन में नजर आई थीं। हिना की दूसरी फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का पोस्टर हिना ने कान्स 2022 में रिलीज किया है।



Source link