ऐप डाउनलोड करते समय हुई ये गलती खाली कर देगी आपका बैंक अकाउंट! बचने के लिए गांठ बांध लें ये 4 बातें

pic


नई दिल्ली। क्या आप एक एंड्रॉइड यूजर हैं, अगर हां तो आज हम आपको एक जरूरी बात बता रहे हैं। हम सभी गूगल प्ले स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड करते हैं। हमारी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली ऐप्स यहां से डाउनलोड हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना खतरनाक साबित हो सकता है। जानना चाहते हैं कैसे, चलिए बताते हैं।

ये हो सकता है खतरनाक:

कई बार गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को डाउनलोड करना खतरनाक हो सकते है। क्योंकि Google Play Store ऐप्स को मैलवेयर और हैकर्स के लिए बहुत ज्यादा स्कैन नहीं करता है। ऐसे में गूगल के स्टोर पर मालवेयर से प्रभावित ऐप्स होना संभव होता है। इन ऐप्स को अगर आप डाउनलोड करते हैं तो यह आपका निजी डाटा चुरा सकता है। साथ ही आपके फाइनेंशियल क्रिडेंशियल्स भी चुरा सकता है।

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • आपको हमेशा यह ध्यान देना चाहिए कि जिस ऐप को आप डाउनलोड कर रहे हैं वह आपसे क्या-क्या परमिशन मांगता है। उदाहरण के तौर पर- अगर आप कोई एडिटिंग ऐप डाउनलोड करते हैं तो वो ऐप आपसे स्टोरेज, कैमरा, माइक्रोफोन और फोटो गैलरी की परमीशन मांगता है। लेकिन आपको यह ध्यान देना होगा कि उस ऐप को किस परमीशन की जरूरत है।
  • जब भी हम कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो उसके रिव्यू पर हमेशा ध्यान देना चाहिए। यह बेहद ही जरूरी है। क्योंकि लोग अपने ऐप एक्सपीरियंस के आधार पर ही रिव्यू देते हैं। अगर आपको ऐप का रिव्यू खराब मिले तो ऐप को डाउनलोड न करें।
  • जब भी कोई ऐप डाउनलोड करें तो उससे पहले ये देखें कि उस ऐप को कितनी बार डाउनलोड किया गया है। यह चेक करना जरूरी इसलिए है क्योंकि ऐप को जितने ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया होगा उतना ही ऐप पर ट्रस्ट बिल्ड होता है।
  • Google Play Store पर हर ऐप निर्माता अपनी ऐप को लेकर डिटेल देता है। साथ ही बताता है कि उसका सोर्स क्या है। अगर आपको सोर्स सही लगता है या डिटेल्स सही लगती हैं तो ही आप ऐप को डाउनलोड करें।



Source link